पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा: लगभग सात लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, पांच साल बाद हुआ आयोजन
WB TET Exam: पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 11 दिसंबर को पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (WB TET 2022) का आयोजन किया था। जिसमें लगभग सात लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB TET Exam: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए लगभग 11,000 रिक्तियों को भरने के लिए पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित टीईटी परीक्षा में रविवार को लगभग सात लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड ( WBBPE) ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य भर के 1,460 परीक्षा केंद्रों में पांच साल के अंतराल के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (WBTET) परीक्षा आयोजित की। 2014 के टीईटी परीक्षा परिणाम भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विवादों में घिरे हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई इसकी जांच कर रही है।
राज्य परिवहन विभाग और मेट्रो रेलवे ने टीईटी परीक्षा देने वाले लगभग सात लाख उम्मीदवारों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सेवाओं की व्यवस्था की थी। एक अधिकारी ने कहा कि टीईटी 2022 का आयोजन 2017 की परीक्षा के पांच साल बाद भारी सुरक्षा के बीच राज्य भर के 1,460 परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल के साथ किया गया है।
व्हाट्सएप पर कथित फर्जी प्रश्नपत्र प्रसारित
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने रविवार को टीईटी परीक्षा में कोई प्रश्नपत्र लीक होने से इनकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ''कुछ लोग'' व्हाट्सएप पर फर्जी प्रश्नपत्र प्रसारित कर ममता बनर्जी सरकार को बदनाम करने के लिए परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं। बसु ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस बात से संतुष्ट हैं कि ''कुछ लोगों'' द्वारा प्रक्रिया को पटरी से उतारने और ममता बनर्जी सरकार का नाम खराब करने के प्रयासों के बावजूद परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जा सकी है। उन्होंने कहा कि WBBPE ने व्हाट्सएप पर फर्जी सामग्री के प्रसार के बारे में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
सीबीआई ईडी कर रही हैं जांच
बता दें कि 2014 के टीईटी परीक्षा परिणाम के आधार पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, जो राज्य में एक बड़े विवाद का विषय है, कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जो मामले में कथित धन के लेन-देन की भी जांच कर रहा है, ने राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को दो महीने पहले गिरफ्तार किया था, जो नदिया जिले के पलाशीपारा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं।
कमेंट
कमेंट X