{"_id":"5d2addab8ebc3e6c9568d72e","slug":"ndmc-schools-has-been-renamed-after-atal-bihari-vajpayee-to-increase-enrolment-and-change-mindset","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन बढ़ाने के लिए बदली स्कूलों की पहचान, दिया अटल बिहारी वाजपेयी का नाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नामांकन बढ़ाने के लिए बदली स्कूलों की पहचान, दिया अटल बिहारी वाजपेयी का नाम
Sun, 14 Jul 2019 01:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में कई स्कूलों का नाम बदल दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इन स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी दाखिला लें। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने सभी नगर पालिका स्कूलों का नाम बदल दिया है। इन स्कूलों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दिया गया है। अब नई दिल्ली नगरपालिका के इन स्कूलों को 'अटल आदर्श विद्यालय' के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के निदेशक आरपी गुप्ता के अऩुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में ही यह फैसला लिया गया था। नगर पालिका स्कूलों के बारे में लोगों की मानसिकता बदलने और इन स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से नाम बदला गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र (2019-20) से स्कूलों को नए नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। सभी प्राचार्यों को भी कहा गया है कि वे सभी रिकॉर्ड्स में स्कूलों का पुराना नाम बदलकर नया नाम जोड़ दें। बता दें कि एनडीएमसी द्वारा अभी शहर में कुल 31 स्कूल संचालित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, नई दिल्ली सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 'शहर में स्कूलों और पार्कों का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के कई अनुरोध मिले हैं। गौरतलब है कि अटलजी का जीवन विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय है। अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक महान कवि, लेखक, गहन विचारक और बुद्धिजीवि व्यक्ति थे। उनका नाम विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा।'
कमेंट
कमेंट X