{"_id":"5c051fcbbdec22415d459f8b","slug":"nda-and-na-ii-2018-results-declared-for-written-exam-know-how-to-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनडीए और एनऐ (II) 2018 : लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां जाने पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनडीए और एनऐ (II) 2018 : लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां जाने पूरी प्रक्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए और एनए (द्वितीय) लिखित परीक्षा 2018 के परिणाम केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी, एनडीए और एनए (द्वितीय) के लिए लिखित परीक्षा 9 सितंबर, 2018 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है वे अब 142 वें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना, नौसेना और वायु सेना के विंग और 2 जुलाई, 2019 से शुरू होने वाले 104 वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए परीक्षा के लिए अंतिम परिणाम जारी किया है। लिखित परीक्षा 22 अप्रैल, 2018 को हुई, जिसके बाद साक्षात्कार भी लिया गया। एनडीए के 141 वें पाठ्यक्रम और नौसेना अकादमी के 103 वें पाठ्यक्रम के लिए इस परीक्षा और साक्षात्कार में सफल उम्मीदवार चुने गए हैं। ये पाठ्यक्रम 2 जनवरी, 2019 से शुरू होंगे।
विज्ञापन
नतीजे जारी करने के अलावा, यूपीएससी द्वारा आगे की प्रक्रिया से संबंधित एक नोटिस भी जारी किया गया है जो स्पष्ट रूप से बताता है कि, चुने गए उम्मीदवारों को कोर्स में एडमिशन हेतु अपने दस्तावेजों के साथ रक्षा मंत्रालय के शाखा मुख्यालय दिल्ली आरके पुरम में पहुंचना होगा। परिणाम जारी किया गया है और कुल 379 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
ऐसे जांचें परिणाम
परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। आप www.upsc.gov.in पर जाकर जांच सकते हैं।
आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दावा किए गए जन्म और शैक्षिक योग्यता आदि जमा प्रमाणपत्रों के अधीन, सभी उम्मीदवारों का नतीजा इस समय अस्थायी है।
परिणाम की घोषणा के तारीख से, उम्मीदवारों के अंक कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा।
परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। आप www.upsc.gov.in पर जाकर जांच सकते हैं।
आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दावा किए गए जन्म और शैक्षिक योग्यता आदि जमा प्रमाणपत्रों के अधीन, सभी उम्मीदवारों का नतीजा इस समय अस्थायी है।
परिणाम की घोषणा के तारीख से, उम्मीदवारों के अंक कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा।
कमेंट
कमेंट X