फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NDA 2021 : National Defence Academy will soon conduct written test, Here is the preparation tips for maths

NDA 2021- जल्द होने वाली है लिखित परीक्षा, ऐसे करें मैथ्स की तैयारी

Tue, 16 Mar 2021 11:47 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 16 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
NDA 2021 : National Defence Academy will soon conduct written test, Here is the preparation tips for maths
NDA 2021 - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना में नौकरी आज के समय में हर युवा की पहली पसंद है। अच्छी सैलरी व सरकारी नौकरी की ढेरों अन्य सुविधाओं के साथ साथ भारतीय सेना की नौकरी देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है। समाज में भी भारतीय सेना में नौकरी कर रहे हर व्यक्ति को बेहद सम्मान प्राप्त होता है। वर्दी से जुड़ा हुआ सम्मान व प्रतिष्ठा युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसी वजह से NDA यानि नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए हर साल लाखों छात्र आवेदन करते हैं। बात दें कि इस वर्ष भी NDA के लिए ढेरों युवाओं ने आवेदन किया है। जिसकी वजह से इसमें प्रतियोगिता काफी ज्यादा है। इसकी लिखित परीक्षा 18 अप्रैल को होनी तय हुई है। ऐसे में इसकी तैयारी के लिए लगभग एक महीने का ही समय शेष है जो कि तैयारी के लिए बेहद खास है।

विज्ञापन


NDA लिखित परीक्षा का पैटर्न
NDA की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं जिसमें पेपर 1 मैथ्स का होता है तो वहीं पेपर 2 जनरल एबिल्टी टेस्ट होता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि छात्रों को मैथ्स में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको मैथ्स की तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स बताएंगे।
विज्ञापन


पूरे सिलेबस की करें तैयारी
NDA की तैयारी के लिए कोई भी टॉपिक कम महत्वपूर्ण नहीं होता। इसलिए पूरे सिलेबस को समझकर हर टॉपिक की अच्छे से तैयारी करें। NDA परीक्षा के लिए मैथ्स में अलजेब्रा, कैलकुलस, मैट्रिसेस ऐंड डिटरमिनेंट्स, इंटीग्रल कैलकुलस ऐंड डिफरेंशिएल इक्वेशन, ट्रिगनोमेट्री, वेक्टर अलजेब्रा, एनालिटिकल ज्योमेट्री ऑफ टू ऐंड थ्री डाइमेंशन, स्टैटिस्टिक्स ऐंड प्रॉबेबिल्टी, आदि टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार एक रुटीन का पालन करें
अक्सर तैयारी के समय युवा रुटीन तो बनाते हैं, लेकिन उसका पालन नहीं कर पाते। इसी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह गलती करने से बचें और तय रुटीन का पालन जरूर करें।

कॉन्सेप्ट की तैयारी करें
छात्र सवालों को हल करने के तरीके व शॉर्ट ट्रिक्स सीखने में काफी समय लगा देते हैं। इसकी जगह पर उन्हें हर कॉन्सेप्ट को विस्तार से समझना चाहिए। कॉन्सेप्ट क्लीयर होने पर जटिल सवालों को भी आप आसानी से हल कर सकेंगे।

सही किताब व स्टडी मैटेरियल ढूंढने में समय बेकार न करें
अक्सर छात्र परीक्षा के लिए सबसे बेहतरीन किताब ढूंढते रहते हैं। जिसकी वजह से ढेरों किताबें व अन्य नोट्स इकट्ठा कर लेते हैं। अधिक किताबें व स्टडी मैटेरियल आपको सिर्फ कनफ्यूज करेंगे। इसकी जगह पर आप 10+2 स्तर की कोई किताब लें व एक्सपर्ट द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल के साथ तैयारी करें।

अधिक से अधिक मॉक टेस्ट दें
अधिक से अधिक मॉक टेस्ट आपकी तैयारी को पक्का करने में काफी बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके द्वारा आपको न सिर्फ परीक्षा के पैटर्न की ही जानकारी होगी। बल्कि आपको परीक्षा में आने वाले प्रमुख टॉपिक के बारे में भी पता चलेगा। साथ ही आपकी तैयारी में रह गई कमियों के बारे में भी मॉक टेस्ट से काफी सहायता प्राप्त होगी।

इन सभी टिप्स के साथ आप NDA मैथ्स सेक्शन की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी NDA की तैयारी को और भी पक्का करने के लिए Safalta.com लेकर आया है एक खास NDA Score Booster Batch-2021, यह बैच बेहद कम समय में आपकी तैयारी को बेहतर करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। जिसमें लाइव इंटरेक्टिव क्लासेज व रिकॉर्डेड वीडियो क्लासेज के द्वारा आपकी तैयारी कराई जाएगी। साथ ही एक्सपर्ट द्वारा तैयार पीडीएफ स्टडी मैटेरियल भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा आपकी ढेरों मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा तैयारी भी कराई जाएगी। बता दें कि यह कोर्स safalta.com के डिफेंस कोर्स के मेंटर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप भाटिया के मार्गदर्शन में डिजाइन किया गया है। इनके मार्गदर्शन में अबतक ढेरों छात्रों ने भारतीय सेना की विभिन्न नौकरियों में सफलता प्राप्त की है। तो फिर देर किस बात की अगर आप भी अपनी NDA की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही लें इस कोर्स में एडमिशन और पूरा करें भारतीय सेना में नौकरी का सपना। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://www.safalta.com/demo-registration

अन्य सरकारी नौकरियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें safalta.com ऐप- http://bit.ly/safaltaapp

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed