फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCET 2025 registration last date extended; Apply at exams.nta.ac.in till 31 March

NCET 2025: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा बढ़ी; इस तारीख तक करें आवेदन

Sun, 16 Mar 2025 03:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 16 Mar 2025 03:27 PM IST
सार

NCET 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया था, वे अब 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NCET 2025 registration last date extended; Apply at exams.nta.ac.in till 31 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

NCET 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in. के माध्यम से 31 मार्च तक या उससे पहले आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सीबीएसई और अन्य बोर्ड परीक्षाओं के कारण छात्रों, संस्थानों और अन्य हितधारकों से प्राप्त कई अनुरोधों पर विचार करते हुए, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की सिफारिश की है।"

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


29 अप्रैल को होगी परीक्षा

एजेंसी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय और राज्य संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को एनसीईटी 2025 परीक्षा आयोजित करेगी।

एनटीए एनसीईटी 2025 का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कई भाषाओं में करेगा।
 

सीरीयल नम्बर टेस्ट पेपर कुल सवाल कुल हल किये जाने वाले प्रश्न इनमें से चुना जाना है
1 भाषा 1 23 20 अनुभाग 1 (38 भाषाएं)
2 भाषा 2 23 20 अनुभाग 1 में भाषा 1 के अलावा अन्य
3 शिक्षण योग्यता 23 20 अनिवार्य
4 सामान्य परीक्षण 28 25 अनिवार्य
5 डोमेन विशिष्ट विषय 1 28 25 अनुभाग 2 (26 डोमेन-विशिष्ट विषय)
6 डोमेन विशिष्ट विषय 2 28 25 अनुभाग 2 से डोमेन-विशिष्ट विषय 1 के अलावा
7 डोमेन विशिष्ट विषय 3 28 25 अनुभाग 2 से डोमेन-विशिष्ट विषय 1 और 2 के अलावा
कुल 181 160

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed