फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT make academic calendar for students from 9th to 12th for home education

घर बैठे पढ़ाई के लिए NCERT ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए बनाया एकेडमिक कैलेंडर

Sun, 03 May 2020 11:51 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 03 May 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
NCERT make academic calendar for students from 9th to 12th for home education

एनसीईआरटी की तरफ से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए तैयार किया गया एकेडमिक कैलेंडर शनिवार को जारी कर दिया गया। लॉकडाउन में ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाने के तरीके, तकनीक आदि को शमिल करते हुए तैयार कैलेंडर को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जारी किया है।  विशेषज्ञों ने यह कैलेंडर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से लिए गए सुझावों के आधार पर तैयार किया है। 

विज्ञापन


इन कैलेंडरों को दूरदर्शन, मंत्रालय के स्वयंप्रभा चैनल से प्रसारित कराया जाएगा। इस कैलेंडर के आधार पर ही एनसीईआरटी, राज्य स्कूल शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा बोर्ड केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति आदि संस्थान अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं। 
विज्ञापन


कैलेंडर जारी करते समय निशंक ने कहा, इसकी मदद से जहां अध्यापक विभिन्न तकनीकों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए घर से ही बच्चों को अभिभावकों की देखरेख में पढ़ा सकते हैं। इसके तहत शिक्षक, अभिभावक और बच्चे व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, टेलीग्राम, गुगल मेल और गूगल हैंगऑउट जैसी एप के जरिए एक-दूसरे से जुड़कर घर बैठकर ही पढ़ाई कर सकते है। वहीं कुछ लोगों के पास मोबाइल फोन, इंटरनेट की सुविधा नहीं होने को ध्यान में रखकर इसे टीवी से भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे छात्र एसएमएस या फोन के माध्यम से सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलेंडर की खास बातें:

  • साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा जारी। सिलेबस के अनुसार विषयों को बनाया गया है रूचिकर।
  • अनुभव आधारित शिक्षा में कला और शारीरिक शिक्षा के साथ- साथ योग भी शामिल।
  • तनाव, चिंता को दूर करने के तरीके भी सुझाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed