{"_id":"63834365b03576670516c0f7","slug":"ncc-day-2022-history-importance-significance-celebrations-theme-and-other-details-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NCC Day 2022: आज राष्ट्रीय कैडेट कोर की 74वीं वर्षगांठ, जानिए इसके गठन से लेकर सबकुछ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NCC Day 2022: आज राष्ट्रीय कैडेट कोर की 74वीं वर्षगांठ, जानिए इसके गठन से लेकर सबकुछ
Sun, 27 Nov 2022 04:31 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:31 PM IST
सार
NCC Day 2022: राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC) आज (27 नवंबर 2022) अपनी 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1948 में स्थापित एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है।
विज्ञापन
NCC Day 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCC Day 2022: राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC) आज (27 नवंबर 2022) अपनी 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1948 में स्थापित एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। NCC Day 2022 आज रक्षा मंत्रालय और विभिन्न एनसीसी इकाइयों द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जा रहा है। NCC Day 2022 की पूर्व संध्या पर रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 26 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद हुए राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह हैं।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन
राष्ट्रीय कैडेट कोर भारत में दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जिसमें 1.2 मिलियन से अधिक कैडेट हैं। यह भारतीय सेना से संबद्ध एक स्वैच्छिक संगठन है। NCC भी शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है। एनसीसी का गठन 15 जुलाई 1948 को हुआ था। हालांकि एनसीसी दिवस हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। क्योंकि उस दिन 1947 में दिल्ली में पहली इकाइयां स्थापित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X