NBSE Board Exam 2021: तय समय पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने कहा कि पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी रह सकती हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं अभी जारी रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागालैंड में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की वजह से राज्य सरकार ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। बता दें तय शेड्यूल के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 अप्रैल, 2021 और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल, 2021 से शुरू हो चुकी हैं।
Chief Secretary, #Nagaland orders closure of all schools in the State from class 1 to 8 with immediate effect in view of steep rise in Covid-19 cases.@NagalandSchool @nbsenagaland @StateDisaster @dipr_nagaland @ddnewskohima @airnews_kohima @PIBKohima pic.twitter.com/k5xq5ZWWor
विज्ञापन
— MyGov Nagaland (@MyGovNagaland) April 19, 2021
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया यह निर्णय
बता दें सोमवार यानी 19 अप्रैल 2021 को नागालैंड सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। आवासीय सहित कक्षा 1 से 8 के छात्रों के लिए सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए मुख्य सचिव जे आलम ने यह निर्णय लिया है।
जारी रहेंगी एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परीक्षाएं
मुख्य सचिव ने कहा कि पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी रह सकती हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं अभी जारी रहेंगी। इसके अलावा, कोविड-19 दिशानिर्देशों के सख्त पालन के साथ एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परीक्षाएं जारी रहेंगी।
कमेंट
कमेंट X