NBSE 10th 12th Results 2020: घोषित हुए नागालैंड बोर्ड की दसवीं-बारहवीं कक्षा के नतीजे
नागालैंड बोर्ड NBSE 10वीं HSLC, 12वीं HSSLC परिणाम 2020: नागालैंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (NBSE) के एचएसएलसी (HSLC- high school leaving certificate) और एचएसएसएलसी (HSSLC- high secondary school leaving certificate) परीक्षा के नतीजे आज जारी हो गए हैं। बता दें कि बीते शुक्रवार को NBSE के चेयरमैन ने एक मीडिया हाउस को बताया था कि, "परिणाम 30 मई को उपलब्ध होंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वे अपना परिणाम एसएमएस या ईमेल के माध्यम से भी पा सकते हैं।
ऐसे देखें अपने परिणाम-
- मोबाइल नंबर- 56070, 56750 पर एसएमएस भेजकर भी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
- 56070 पर 10वीं-12वीं के छात्रों को NB10 रोल नंबर, NB12 रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा।
- और 56750 पर 10वीं-12वीं के छात्रों को RESULT NBSE10 रोल नंबर और RESULT NBSE12 रोल नंबर टाइप करके भेजना होगा।
मुख्य जानकारी-
- अधिकारी के अनुसार, बोर्ड ने 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा से पहले अधिकांश मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली थी लेकिन थोड़ा काम बाकी था इसलिए सोशल डिस्टेंस का पालान करते हुए बोर्ड ने दिशानिर्देशों को जारी कर घर से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करवाई।
- एचएसएलसी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कुल 22,393 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि एचएसएसएलसी में 15,461 छात्र शामिल थे।
- बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च को संपन्न हुई थी।
- महामारी के कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए बोर्ड 5 जून, 2020 से केंद्र अधीक्षकों को दस्तावेज जारी करेगा।
- उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbsenagaland.com है। बता दें कि नतीजे ऐप पर भी उपलब्ध होंगे।
- छात्रों को परिणाम प्राप्त करने के लिए प्ले स्टोर से एनबीएसई ऐप डाउनलोड करना होगा और अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
परिणाम देखने के लिए निम्न चरणों का करें पालन-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी।
- रोल नंबर और जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करें।
- आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
12वीं के छात्र अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
10वीं के छात्र अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X