फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBSE HSLC Class 10 Exam 2023 starts tomorrow know about board guidelines and details

NBSE HSLC 2023: नगालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, इन दिशा-निर्देशों का रखें ध्यान

Thu, 09 Mar 2023 06:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

NBSE Class 10 Exam 2023: नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) की तरफ से जारी परीक्षा टाइम-टेबल के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा कल यानी 10 मार्च, 2023 से शुरू होंगी।

विज्ञापन
NBSE HSLC Class 10 Exam 2023 starts tomorrow know about board guidelines and details
Board Exam 2023 Dates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NBSE HSLC Class 10 Exam 2023: नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) की तरफ से जारी डेट शीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षा कल यानी 10 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। उम्मीदवार बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में बैठने वाले छात्र एनबीएसई कक्षा 10 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 10 मार्च, 2023 से 22 मार्च, 2023 तक आयोजित करेगा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी और छठे विषय के साथ समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज यानी नौ मार्च, 2023 से शुरू हो चुकी हैं। यह 31 मार्च, 2023 तक चलेंगी। छात्र ध्यान दें कि एनबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी और वोकेशनल विषय के साथ समाप्त होगी। जबकि 11वीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 31 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अधिकांश पेपरों के लिए पेपर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर समय, विषय आदि के साथ पूरी डेट शीट देख सकते हैं। अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण तिथि में कोई भी परिवर्तन एनबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

10वीं की परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनबीएसई 10वीं की परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 13 मार्च को साइंस की अगली परीक्षा होगी।

छात्रों के लिए गाइडलाइंस

  • छात्रों को निर्धारित परीक्षा समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर एनबीएसई 10वीं प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
  •  परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
  •  छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ियां और इसी तरह की अन्य कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जानी चाहिए।
  •  परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन में शामिल होने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed