NBSE HSLC 2023: नगालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, इन दिशा-निर्देशों का रखें ध्यान
NBSE Class 10 Exam 2023: नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) की तरफ से जारी परीक्षा टाइम-टेबल के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षा कल यानी 10 मार्च, 2023 से शुरू होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 10 मार्च, 2023 से 22 मार्च, 2023 तक आयोजित करेगा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी और छठे विषय के साथ समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज यानी नौ मार्च, 2023 से शुरू हो चुकी हैं। यह 31 मार्च, 2023 तक चलेंगी। छात्र ध्यान दें कि एनबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी और वोकेशनल विषय के साथ समाप्त होगी। जबकि 11वीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 31 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।
नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अधिकांश पेपरों के लिए पेपर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर समय, विषय आदि के साथ पूरी डेट शीट देख सकते हैं। अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण तिथि में कोई भी परिवर्तन एनबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।
10वीं की परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनबीएसई 10वीं की परीक्षा अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 13 मार्च को साइंस की अगली परीक्षा होगी।
छात्रों के लिए गाइडलाइंस
- छात्रों को निर्धारित परीक्षा समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर एनबीएसई 10वीं प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
- परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
- छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ियां और इसी तरह की अन्य कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जानी चाहिए।
- परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन में शामिल होने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X