फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBEMS Forthcoming Examination Schedule out at natboard.edu.in; NEET SS 2025 Exam on 7 and 8 Nov

NBEMS: नवंबर में होगी नीट एसएस परीक्षा, एनबीईएमएस ने जारी किया आगामी पांच परीक्षाओं का कार्यक्रम; यहां देखें

Mon, 04 Aug 2025 01:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

NEET SS 2025 Exam Date: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने आगामी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी नोटिस के मुताबिक, नीट एसएस 2025 परीक्षा 7 और 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
NBEMS Forthcoming Examination Schedule out at natboard.edu.in; NEET SS 2025 Exam on 7 and 8 Nov
एनबीईएमएस ने जारी किया आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर - फोटो : L- natboard.edu.in, R- Adobe Stock

विस्तार

NBEMS Forthcoming Examination Schedule: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने आगामी परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जारी कार्यक्रम में पांच परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि नीट एसएस 2025 परीक्षा 7 और 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इन पांच परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित

एनबीईएमएस की ओर से स्नातकोत्तर और डिप्लोमा मेडिकल परीक्षाओं के घोषित संभावित कार्यक्रम में नीट एसएस 2025, एफएमजीई दिसंबर सत्र, डॉ.एनबी (सुपर स्पेशियलिटी), डीएनबी (ब्रॉड स्पेशियलिटी) और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए अंतिम सैद्धांतिक परीक्षाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET SS 2025 Exam Date: 7 और 8 नवंबर को होगी परीक्षा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नीट एसएस 2025 परीक्षा 7 और 8 नवंबर को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन भारत भर के चिकित्सा संस्थानों में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MCh) सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

FMGE December 2025 Exam Date: जनवरी में होगी विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा

विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। यह परीक्षा भारतीय नागरिकों और विदेशी चिकित्सा योग्यता वाले प्रवासी भारतीय नागरिकों (OCI) के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) में पंजीकरण प्राप्त करने हेतु आयोजित की जाती है।

एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि यह एक अस्थायी कार्यक्रम है और प्रत्येक परीक्षा की अंतिम तिथियों की घोषणा संबंधित सूचना बुलेटिन के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक सूचना में कहा गया है, "कृपया ध्यान दें कि आगामी परीक्षाओं का उपरोक्त कार्यक्रम पूरी तरह से अस्थायी है। परीक्षाओं की सटीक तिथियों की जानकारी सूचना बुलेटिन में दी जाएगी, जिसकी सूचना एनबीईएमएस वेबसाइट (natboard.edu.in) पर यथासमय दी जाएगी।"

 

एनबीईएमएस मेडिकल परीक्षा कैलेंडर

परीक्षा तिथि समय
DrNB (SS) अंतिम सिद्धांत परीक्षा 29, 30, 31 अक्तूबर, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
नीट एसएस 2025 7 और 8 नवंबर, 2025 सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
डीएनबी (बीएस) अंतिम सिद्धांत परीक्षा 18, 19, 20, 21 दिसंबर, 2025 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
डिप्लोमा अंतिम सिद्धांत परीक्षा 6, 7, 8 जनवरी, 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
एफएमजीई दिसंबर 2025 सत्र 17 जनवरी, 2026 सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed