{"_id":"5e82ddaa8ebc3e78b7130e06","slug":"navodaya-vidyalaya-summer-holiday-school-closed-for-55-days-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: नवोदय विद्यालयों में हुईं गर्मी की छुट्टियां, 55 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Covid-19: नवोदय विद्यालयों में हुईं गर्मी की छुट्टियां, 55 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
Tue, 31 Mar 2020 11:36 AM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण अभी स्कूल बंद चल रहे हैं। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने गर्मियों की छुट्टीयों की घोषणा कर दी है। इस बार नवोदय विद्यालय में 01 अप्रैल से 25 मई तक गर्मी की छुट्टी रहेंगी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यदि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन को अगर सरकार के निर्देशों के चलते खत्म कर दिया जाता है, तो 26 मई से स्कूल खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जैसा कि भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल तक पूरे देशभर में लॉकडाउन किया गया है। जिसको देखते हुए एनवीएस ने अप्रैल के पहले ही दिन से अपने स्कूलाेें में गर्मियों की छुट्टीयां घाेेषित कर दी हैं। इस बार विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया में भी कुछ ज्यादा समय लग सकता है। क्योंकि मार्च में छठीं कक्षा के परिणाम आने थे, जोकि अभी तक जारी नहीं किए जा सके हैं। जबकि छठीं कक्षा की परीक्षा 11 जनवरी को ही आयोजित की गई थी। इस बार जून से नए सत्र को शुरू करने में भी कुछ देरी हो सकती है।
विज्ञापन
कोरोना के कारण एनवीएस में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी नहीं हो पाई हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं की परीक्षा संपन्न हो गई हैं। वहीं विद्यालय प्रशासन द्वारा सारी कक्षाओं के परिणाम को तैयार किया है। जैसे ही स्कूलों के खुलने का आदेश मिलेगा, वैसे ही अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा परिणाम दे दिए जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को अगली कक्षा में पढ़ाई शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - JNUEE 2020: आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें मुख्य तारीखों की जानकारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X