फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Sports Day 2025: UGC calls HEIs to organize fitness, games and Olympic spirit activities

UGC: 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का आह्वान, खेल गतिविधियों का होगा आयोजन; देखें यूजीसी का नोटिस

Thu, 21 Aug 2025 03:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 03:35 PM IST
सार

National Sports Day 2025: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश के सभी शिक्षण संस्थानों से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का प्रतीक है। 
 

विज्ञापन
National Sports Day 2025: UGC calls HEIs to organize fitness, games and Olympic spirit activities
National Sports Day 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

National Sports Day 2025: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों से आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की है। खेल मंत्रालय के अनुसार यह दिवस 29 अगस्त को मनाया जाएगा, जो हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का प्रतीक है। इस वर्ष का थीम ओलंपिक स्पिरिट रखा गया है, जिसमें उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे मूल्यों के साथ साहस, दृढ़ता, प्रेरणा और समानता को भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन

तीन दिवसीय आयोजन का आह्वान

फिट इंडिया मिशन के तहत इस बार केवल एक दिन ही नहीं बल्कि 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई है। आयोग ने संस्थानों से कहा है कि वे 29 अगस्त को कम से कम एक घंटे की खेल और फिटनेस गतिविधियां अनिवार्य रूप से आयोजित करें। इसके अलावा, अगले दो दिनों तक वाद-विवाद, फिटनेस टॉक्स और स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने वाली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा

जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 29 अगस्त की सुबह 7:30 बजे सभी संस्थानों में असेंबली आयोजित होगी, जिसमें मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी और छात्र-छात्राएं फिट इंडिया प्रतिज्ञा लेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे से 9 बजे तक टीम स्पोर्ट्स और मनोरंजक खेल होंगे। इसी दिन सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में ‘खेल महोत्सव’ की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

30 अगस्त को कॉलेज और स्कूल स्तर पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक्स और पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, 31 अगस्त को ‘Sundays on Cycle’ अभियान के तहत पूरे देश में नागरिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

प्रतियोगिताएं और गतिविधियां

निर्देशों के अनुसार, संस्थान टीम आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित करें। टीमों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों या मशहूर खिलाड़ियों के नाम पर रखे जा सकते हैं। सभी टीमों के प्रदर्शन का रिकॉर्ड रखते हुए विजेता टीम को मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी दी जाएगी। 

खेल सूची में दौड़, टग ऑफ वॉर, क्रिकेट, साइक्लिंग, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, योग और शतरंज जैसी गतिविधियां शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी पैदल चलना, योग और हल्की फिटनेस प्रतियोगिताएं सुझाई गई हैं।

प्रचार और सोशल मीडिया कैंपेन

संस्थानों से कहा गया है कि वे आयोजन से दो दिन पहले प्रेस नोट जारी कर कार्यक्रमों की जानकारी दें। 20 अगस्त से ही पोस्टर, टीजर वीडियो और सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किए जाएं। आयोजन के दौरान लाइव अपडेट्स साझा किए जाएं और बाद में रीकैप वीडियो, तस्वीरें और डिजिटल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएं। 

प्रचार में विशेष रूप से “Ek ghanta khel ke maidaan mein!!/ एक घंटा खेल के मैदान में!!” टैगलाइन और #KhelegaDeshKhilegaDesh, #NSD2025 हैशटैग का उपयोग किया जाएगा।

पंजीकरण और रिपोर्टिंग

सभी संस्थानों को अपने कार्यक्रमों का पंजीकरण Fit India वेबसाइट पर कराना होगा और आयोजन समाप्त होने के बाद उसी पोर्टल पर भागीदारी का विवरण अपलोड करना होगा। इसके लिए एक अलग टूलकिट और ब्रांडिंग सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिसे संस्थान डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed