फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Award to Teachers 2023 Registrations till 15 July at nationalawardstoteachers.education.gov.in

National Award to Teachers 2023: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक होगा पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन

Tue, 11 Jul 2023 01:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 01:42 PM IST
सार

National Award to Teachers 2023: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए पंजीकरण जारी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक है। 

विज्ञापन
National Award to Teachers 2023 Registrations till 15 July at nationalawardstoteachers.education.gov.in
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

National Award to Teachers 2023: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए पंजीकरण जारी है। इस पुरस्कार का उद्देश्य भारत में उत्कृष्ट शिक्षकों के योगदान को मान्यता देना है, जिनके अथक प्रयासों ने न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया है बल्कि छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों को स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और छात्र जीवन को बेहतर बनाने वाले कार्यो की फोटो, ऑडियो और वीडियो आवेदन के साथ आवेदन करना होगा। जो लोग पंजीकरण करना चाहते हैं वे इस लिंक nationalawardstoteachers.education.gov.in को अपने वेब ब्राउजर पर टाइप करके ऐसा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इसके अलावा आवेदन करने के लिए शिक्षकों को अपने सभी दस्तावेज, क्षेत्र के दौरे की रिपोर्ट, तस्वीर, ओडियो या वीडियो के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद शिक्षकों को आवेदन की हार्ड कॉपी 15 जुलाई तक कार्यालय में जमा करनी होगी। इस वर्ष पुरस्कार के लिए निजी स्कूलों के शिक्षकों को शामिल करने से आवेदकों की संख्या बढ़ सकती है। 

 

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से ले सकते हैं परामर्श

आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। शिक्षकों के आवेदन के बाद जिला व मंडलीय स्तर पर शिक्षकों के आवेदनों की जांच के बाद शिक्षकों की सूची 25 जुलाई तक राज्य स्तरीय समिति को भेजी जाएगी। 26 जुलाई से 03 अगस्त तक राज्य स्तरीय समिति आवेदनों की जांच कर शिक्षकों के नाम केंद्र के पोर्टल पर अपडेट करेगी। 04 और 05 अगस्त को शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जाएगा और 14 अगस्त को शिक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन

National Award to Teachers 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण विंडो : 23 जून, 2023 से 15 जुलाई, 2023 तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राष्ट्रीय जूरी के समक्ष प्रस्तुति देने के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बुलाने की तिथियां : 4 अगस्त, 2023 और 5 अगस्त, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी द्वारा नामों को अंतिम रूप देना : 14 अगस्त, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चयनित उम्मीदवारों की सूचना : 16 अगस्त, 2023 से 18 अगस्त, 2023 तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रिहर्सल और पुरस्कार समारोह : 4 सितंबर, 2023 और 5 सितंबर, 2023

 

National Award to Teachers 2023 के लिए पात्रता मानदंड

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कूल शिक्षक और संस्थानों के प्रमुख न्यूनतम 10 वर्षों से सेवारत हैं और वर्तमान में मान्यता प्राप्त प्राथमिक, मध्यमिक, उच्च या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं, पुरस्कार के लिए पात्र हैं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जो शिक्षक इस वर्ष सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन कम से कम 30 अप्रैल, 2023 तक सक्रिय ड्यूटी पर थे, उन पर भी पुरस्कार के लिए विचार किया जा सकता है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकृत शिक्षक अभ्यर्थियों को ट्यूशन कार्य में शामिल नहीं होना चाहिए। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शैक्षिक प्रशासक, शिक्षा निरीक्षक, प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, संविदा शिक्षक और शिक्षा मित्र पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed