फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mumbai: Woman teacher held for sexually assaulting male student; Case registered under POCSO Act

Mumbai: नाबालिग छात्र का यौन शोषण करने के आरोप में 40 वर्षीय शिक्षिका हिरासत में, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 04:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 04:04 PM IST
सार

Mumbai: मुबंई में एक स्कूल की शिक्षिका को 16 वर्षीय नाबालिग छात्र का बार-बार यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला छात्र को महंगे होटल में लेकर जाती थी। आरोपी ने बताया कि छात्र के साथ संबंध बनाने के लिए एक दोस्त ने प्रोत्साहित किया था।
 

विज्ञापन
Mumbai: Woman teacher held for sexually assaulting male student; Case registered under POCSO Act
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mumbai: मुंबई के एक स्कूल की 40 वर्षीय शिक्षिका को 16 वर्षीय छात्र का बार-बार यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार जानकारी दी कि अंग्रेजी भाषा की शिक्षिका नाबालिग को आलीशान होटलों में ले जाती थी, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। शिक्षिका शादीशुदा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला को पिछले सप्ताह हिरासत में ले लिया गया था। वह नाबालिग छात्र के प्रति इतनी आसक्त थी कि उसने इस साल स्कूल से पास होने के बाद भी उससे संपर्क करने की कोशिश की।

विज्ञापन

जनवरी 2024 में की थी पहली बार यौन संबंध बनाने की कोशिश

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दिसंबर 2023 में स्कूल के वार्षिक समारोह के सिलसिले में विभिन्न बैठकों के दौरान आरोपी अपने छात्र की ओर आकर्षित हुई। उसने कथित तौर पर जनवरी 2024 में पहली बार यौन संबंध बनाने की कोशिश की।

दोस्त ने किया था छात्र को संबंध स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित

पुलिस ने बताया कि आरोपी के एक दोस्त ने दसवीं कक्षा के छात्र को अवैध संबंध स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आजकल बड़ी महिलाओं और किशोर लड़कों के बीच संबंध काफी आम हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी के साथ इस दोस्त को भी हिरासत में लिया है।

आरोपी टीचर द्वारा किशोर को यौन शोषण के लिए महंगे होटलों में ले जाने के तुरंत बाद, छात्र को तीव्र चिंता होने लगी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर उसे कुछ चिंता-निवारक गोलियां दीं। शिक्षिका अक्सर लड़के को शराब पिलाकर उसका शोषण करती थी।

विज्ञापन

जब परिवार वालों को लगी इस बात की खबर...

लड़के के परिवार को उसके व्यवहार में बदलाव देखने के बाद शोषण के बारे में पता चला। हालांकि, उन्होंने चुप रहना उचित समझा, क्योंकि उन्हें लगा कि कुछ महीनों में उसकी पढ़ाई पूरी हो जाएगी और मामला खत्म हो जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि लड़के ने कुछ महीने पहले कक्षा 10 की परीक्षा पास की और स्कूल छोड़ दिया, लेकिन बाद में वह डिप्रेशन में चला गया।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी ने फिर से अपने घरेलू कर्मचारियों के माध्यम से लड़के को उससे मिलने के लिए संदेश भेजा, तो उसके परिवार ने बोलने का फैसला किया। अधिकारी ने बताया कि महिला शिक्षिका के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed