दाखिले 2021: मुंबई यूनिवर्सिटी यूजी कोर्स एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 17 अगस्त को आएगी
मुंबई विश्वविद्यालय 17 अगस्त को स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी करेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहली मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे उपलब्ध होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2021 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई विश्वविद्यालय 17 अगस्त को स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी करेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहली मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे उपलब्ध होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2021 है।
मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि दूसरी मेरिट लिस्ट और तीसरी मेरिट लिस्ट क्रमश: 25 अगस्त और 30 अगस्त को जारी की जाएगी। कॉलेजों को छात्रों को अंतरिम प्रवेश के आधार पर सीट आवंटित करने और मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के बाद इसकी पुष्टि करने के लिए कहा गया है।
वहीं, कोरोना महामारी के संक्रमण की चपेट में आने से बचाव के लिए कॉलेजों को परिसर में छात्रों की भौतिक उपस्थिति से बचने के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली अपनाने के लिए कहा गया है। हालांकि, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर के कॉलेज तकनीकी सुविधा की जानकारी और उपलब्धताओं के आधार पर कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया संचालित कर सकते हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा एचएससी कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने के दो दिन बाद ही मुंबई विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर सभी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पहली मेरिट सूची 17 अगस्त, 2021 को जारी की जाएगी। छात्र फॉर्म प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mu.ac.in/ पर जा सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि पूर्व-प्रवेश ऑनलाइन नामांकन फॉर्म (प्री एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म) के लिए लिंक 04 अगस्त, 2021 से mum.digitaluniversity.ac पर उपलब्ध कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि सभी ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म और प्रवेश पूर्व नामांकन 05 अगस्त से 14 अगस्त, 2021 तक दोपहर 01 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। छात्रों को 06 से 14 अगस्त तक प्रवेश पूर्व नामांकन फॉर्म (प्री एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म) के साथ प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन जमा करने होंगे।
यह भी पढ़ें : दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई
कमेंट
कमेंट X