केंद्र ने दी राहत, इन छात्रों के लिए नहीं बढ़ी है IIT MTech की फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से एमटेक कर रहे विद्यार्थियों को केंद्र सरकार ने राहत दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) ने साफ किया है कि एमटेक की फीस में जो बढ़ोतरी की गई है, वह अगले शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी। वर्तमान में जो छात्र-छात्राएं किसी आईआईटी से एमटेक कर रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।
मंत्रालय के अनुसार, नई फीस आगे होने वाले दाखिलों पर लागू होगी, जो अगले तीन साल या ज्यादा समय तक जारी रहेगी। तीन साल के बाद का फैसला आईआईटीज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा किया जाएगा। इन नए दाखिलों में भी जो जरूरतमंद अभ्यर्थी होंगे, उन्हें उचित आर्थिक मदद दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : 'ऐसे' छात्रों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' है एमटेक की बढ़ी फीस : IIT निदेशक
जारी रहेंगी अन्य सुविधाएं
मंत्रालय ने साफ किया है कि एससी, एसटी, ओबीसी समेत अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली स्कॉलरशिप और आर्थिक छूट आगे भी बिना किसी बदलाव के जारी रहेगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई आईआईटी काउंसिल की बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में एमटेक की फीस बढ़ाकर बीटेक के बराबर करने का फैसला लिया गया। आईआईटी एमटेक प्रोग्राम में सुधारों के लिए बनी तीन सदस्यों की कमेटी के सुझावों के आधार पर यह फैसला लिया गया।
ये भी पढ़ें : ये विद्यार्थी सीधे दे सकेंगे जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन देने की जरूरत नहीं
.@HRDMinistry ने आईआईटी में एम. टेक पाठ्यक्रमों के शुल्क में बढ़ोतरी से संबंधित खबर के बारे में स्पष्टीकरण जारी कर कहा वर्तमान छात्रों के लिए शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) September 30, 2019
पूरा विवरण : https://t.co/Web0pp8Tva pic.twitter.com/LzSXjDclxD
मंत्रालय ने कहा कि आईआईटी में एमटेक की फीस लंबे समय से बढ़ाई नहीं गई थी। जबकि प्रति छात्र खर्च हर साल बढ़ता ही गया। लेकिन कमजोर आर्थिक हालातों के कारण किसी छात्र को शिक्षा के अवसर से वंचित नहीं रखा जाएगा। यह फीस वृद्धि उन छात्रों के लिए सबक होगी जो दाखिला तो ले लेते हैं, लेकिन कोर्स के लिए गंभीर नहीं होते।
ये भी पढ़ें : हॉस्टल में नहीं हो पाई स्टूडेंट्स के रहने की व्यवस्था तो आईआईटी ने लिया इसका सहारा
कमेंट
कमेंट X