MSBTE: महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड विंटर सेमेस्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MSBTE Winter Admit Card 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने विंटर सेमेस्टर डिप्लोमा परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। संबंधित उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MSBTE Winter Admit Card 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) ने विंटर 2025 सेमेस्टर के लिए डिप्लोमा परीक्षाओं के एडमिट कार्ड (Hall Ticket) जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से राज्यभर के हजारों तकनीकी छात्रों के लिए सेमेस्टर-एंड मूल्यांकन चरण की शुरुआत हो गई है।
उम्मीदवार अपना-अपना एडमिट कार्ड महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट msbte.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अपना Enrollment Number या Seat Number दर्ज करना होगा।
| परीक्षा प्रकार | तिथि |
|---|---|
| प्रैक्टिकल परीक्षा | 28 अक्तूबर से 6 नवंबर 2025 तक |
| थ्योरी परीक्षा | 11 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक |
| संभावित परिणाम तिथि | जनवरी 2026 का दूसरा सप्ताह |
एमएसबीटीई की ओर से जरूरी निर्देश
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने हॉल टिकट पर छपी परीक्षा तिथि, समय और स्थान को ध्यानपूर्वक देखें। साथ ही संस्थानों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि छात्र परीक्षा नियमों, अनुमत सामग्रियों और समयपालन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी या बदलाव के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
MSBTE Winter Admit Card 2025: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले msbte.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- "Examination" टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन से "Admit Card" विकल्प चुनें।
- "Winter 2025 Examination Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Enrollment Number या Seat Number दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, विषय कोड, रिपोर्टिंग टाइम आदि ध्यान से चेक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X