फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSBSHSE Class 12th Result 2023 Out Update Maharashtra Board HSC Results Today at mahahsscboard.in

MSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 91.25% रहा रिजल्ट; ऐसे चेक करें एचएससी परिणाम

Thu, 25 May 2023 02:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 02:33 PM IST
सार

MSBSHSE 12th Result Out 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2023 के लिए कुल 14,16,371 छात्र उपस्थित हुए और उनमें से 12,92,468 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन
MSBSHSE Class 12th Result 2023 Out Update Maharashtra Board HSC Results Today at mahahsscboard.in
MSBSHSE : महाराष्ट्र बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MSBSHSE 12th Result Out 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार, 25 मई, 2023 को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं यानी एचएससी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।  MSBSHSE कक्षा 12वीं का परिणाम दोपहर दो बजे घोषित किया गया। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार mahahsscboard.in पर नतीजे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

 

इस साल महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2023 के लिए कुल 14,16,371 छात्र उपस्थित हुए और उनमें से 12,92,468 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुल पास प्रतिशत 91.25 प्रतिशत रहा है। महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीें के परिणाम में 89.14 प्रतिशत लड़कों की तुलना में छात्राओं ने 93.73 फीसदी के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।  



विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Board HSC Results 2023: ऐसे करें चेक

  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।




 
विज्ञापन

Maharashtra Board फरवरी से मार्च में हुई थी परीक्षाएं

रिजल्ट mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, hsc.mahresults.org.in पर भी उपलब्ध रहेगा। इस वर्ष महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा में लगभग 14 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed