फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Maharashtra ›   MPSC Rajyaseva Prelims Result 2022: Maharashtra PSC declared the result of state service preliminary examination, see result here

MPSC Rajyaseva Prelims Result: एमपीएससी ने राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट

Sat, 02 Apr 2022 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 02 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

MPSC Rajyaseva Prelims Result: महाराष्ट्र राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।  जो उम्मीदवार इसमें उपस्थित हुए थे, वे एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।  

विज्ञापन
MPSC Rajyaseva Prelims Result 2022: Maharashtra PSC declared the result of state service preliminary examination, see result here
MPSC Rajyaseva Prelims Result 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPSC Rajyaseva Prelims Result 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 23 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।  

विज्ञापन

 

 

MPSC Rajyaseva : क्वालीफाई उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमपीएसी की ओर से मुख्य परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी। साथ ही आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 300 पदों  के लिए हो रही भर्ती परीक्षा

बता दें कि आयोग इस भर्ती अभियान के तहत 290 पदों को भरने जा रहा हैं इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की पंजीकरण प्रक्रिया पांच अक्तूबर, 2021 को शुरू हुई थी और एक जनवरी, 2022 को समाप्त हुई थी। इससे संबंधित अधिक अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।

 

विज्ञापन

MPSC Rajyaseva 2022: जानिए कब होगी मुख्य परीक्षा

एमपीएससी द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में कुल 6,567 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं, और यही छात्र अब एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। एमपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा सात, आठ और नौ मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। एमपीएससी ने क्षेत्रवार चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ प्रीलिम्स परीक्षा के श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक सूची भी जारी कर दी है।  

 

MPSC Rajyaseva Mains Exam 2022: ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा परिणाम

  • उम्मीदवार सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर CANDIDATE INFORMATION सेक्शन में जाकर RESULTS और फिर RESULTS OF EXAMINATIONS/ RECRUITMENT के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पेज पर कई सारे नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से संबंधित रिजल्ट खोजें। 
  • यहां एमपीएससी राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के आगे बने एक पीडीएफ फाइल के आइकन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।
  • अपना रोल नंबर खोजें और अपना परिणाम जांचें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और सहेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed