फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPPSC Govt Jobs AGE Limit Extented for EWS Candidates Sarkari Naukri Age Relaxation MP Govt State Service Jobs

MPPSC Age Relaxation: मध्य प्रदेश में ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आयु में पांच साल की छूट, 45 की उम्र तक दे सकेंगे परीक्षा

Fri, 11 Feb 2022 01:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 01:15 PM IST
सार

MPPSC Govt Jobs AGE Limit Extented: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा और अन्य भर्तियों में आवेदन करने के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। 

विज्ञापन
MPPSC Govt Jobs AGE Limit Extented for EWS Candidates Sarkari Naukri Age Relaxation MP Govt State Service Jobs
MPPSC Govt Jobs AGE Limit Extented - फोटो : Social Media

विस्तार

Sarkari Naukri Age Relaxation MP State Service Jobs: मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए एमपी पीएससी परीक्षाओं और भर्तियों में भाग लेने की आयु सीमा बढ़ा दी है। हालांकि, आयु सीमा आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए बढ़ाई गई है। लेकिन इससे बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन

राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा और अन्य भर्तियों में आवेदन करने के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। इस छूट के बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अब आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष हो गई है।  

विज्ञापन

इससे पहले सामान्य और अनारक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित थी। इस कारण सामान्य वर्ग के कई उम्मीदवार आर्थिक तौर पर पिछड़े होने के बावजूद 40 की उम्र के बाद आवेदन नहीं कर पाते थे। हालांकि, अब ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की छूट देने से वे एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों की तरह 45 वर्ष की उम्र तक राज्य सरकार की नौकरियों में आवेदन करने के पात्र हो जाएंगे। 
 

एमपी पीएससी यानी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 को देर रात इस संबंध में आदेश भी जारी किया था। ऐसे में अब ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा एससी, एसटी व ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों की तरह 45 साल तक हो गई है। हालांकि, जनरल यानी अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई। उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष ही रहेगी। 
 

विज्ञापन

राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा में आवेदन का विशेष मौका

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उम्र सीमा बढ़ाए जाने के बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की विशेष विंडो ओपन की जा रही है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 14 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक फिर से एक्टिव किया जा रहा है। राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल, 2022 को निर्धारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed