फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPPEB PNST Exam Apply from Feb 15th for 1050 Seats in Nursing Colleges Admission Pre-Nursing Selection Test

MPPEB PNST Exam: एमपी पीएनएसटी के लिए कल से आवेदन शुरू, बीएससी नर्सिंग चार वर्षीय पाठ्यक्रम में मिलेगा दाखिला

Sat, 14 Jan 2023 02:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 02:13 PM IST
सार

MPPEB PNST Exam 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने सरकारी नर्सिंग संस्थानों में बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) चार वर्षीय पाठ्यक्रम में केवल महिला उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए राज्य प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
MPPEB PNST Exam Apply from Feb 15th for 1050 Seats in Nursing Colleges Admission Pre-Nursing Selection Test
MPPEB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPPEB PNST Exam 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने सरकारी नर्सिंग संस्थानों में बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) चार वर्षीय पाठ्यक्रम में केवल महिला उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए राज्य प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेशा  पीएनएसटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in पर 15 फरवरी, 2023 से उपलब्ध होंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) को सौंपी है। 

विज्ञापन

 

MPESB PNST 2022: 18 नर्सिंग संस्थानों में 1050 खाली सीटों पर होंगे दाखिले

उम्मीदवार एक मार्च, 2023 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि फॉर्म में सुधार छह मार्च, 2023  तक किया जा सकता है। MPPEB PNST 2022 परीक्षा मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित 18 नर्सिंग संस्थानों में 1050 खाली सीटों को भरने के लिए आठ जून, 2023  से आयोजित की जाएगी।

प्रमुख पात्रता एवं योग्यता मानदंड यहां बताए जा रहे हैं। आवेदक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

MPPEB PNST Exam 2022: पात्रता एवं योग्यता मानदंड

आयु सीमा : मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 के लिए आवेदन की इच्छुक महिला उम्मीदवार की आयु एक जुलाई, 2022 तक 17 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में श्रेणी-विशिष्ट छूट नियमानुसार देय होगी। 
 

विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवार जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्हें इसका प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 के अंकों के आधार पर अंडर ग्रेजुएट नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2022-23 में भाग लेना होगा।


 


आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed