फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPESB PAT result 2024 out at esb.mp.gov.in; direct link here to check here

MPESB PAT Result 2024: मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट का परिणाम जारी; इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 08 Aug 2024 05:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 05:28 PM IST
सार

MPESB PAT Result 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
MPESB PAT result 2024 out at esb.mp.gov.in; direct link here to check here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

MPESB PAT Result 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 8 और 9 जून 2024 को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, सतना, रतलाम और नीमच में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी परीक्षा

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अप्रैल को शुरू हुई थी और 9 मई 2024 को समाप्त हुई थी। 17304 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था, जिनमें से 13849 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठान के लिए उम्मीदवारों को 14 जुलाई तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार प्रति सुझाव 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करके सुझाव भेज सकते थे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एमपीईएसबी पीएटी परिणाम

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। 
  • एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एमपीईएसबी पीएटी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed