{"_id":"665d4e5a12230b088e0c951d","slug":"mpesb-pat-2024-admit-card-released-at-esb-mp-gov-in-here-s-direct-link-read-all-details-2024-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPESB PAT 2024: प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें परीक्षा तिथि और समय","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPESB PAT 2024: प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें परीक्षा तिथि और समय
Mon, 03 Jun 2024 10:33 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:33 AM IST
सार
MPESB PAT 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (MPESB PAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPESB PAT
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPESB PAT 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2024 (पीएटी 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-esb.mp.gov.in के माध्यम एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 और 9 जून को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
परीक्षा पैटर्न
एमपी पीएटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। इसके साथ ही प्रश्नों की कुल संख्या 200 होगी। इसके लिए कुल 3 घंटे का समय होगा। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा। सही उत्तर के लिए एक अंक होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

MP PAT क्या है?
मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा विभिन्न व्यावसायिक स्नातक कृषि और बागवानी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश राज्य के निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। उम्मीदवारों को केवल प्रवेश परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर मिलेगा और सीधे प्रवेश की पेशकश नहीं की जाएगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in. पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर PAT 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी जरूर ले लें।
कमेंट
कमेंट X