{"_id":"671364694417bdd81e01ffca","slug":"mpesb-nursing-selection-test-admit-card-2024-released-at-esb-mp-gov-in-download-link-here-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPESB: एमपीईएसबी नर्सिंग चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इन दस्तावेजों को ले जाना बिल्कुल न भूलें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPESB: एमपीईएसबी नर्सिंग चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इन दस्तावेजों को ले जाना बिल्कुल न भूलें
Sat, 19 Oct 2024 01:19 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:19 PM IST
सार
MPESB Nursing Selection Test Admit Card 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने नर्सिंग चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसमें पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग और मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPESB Nursing Selection Test Admit Card 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपीईएसबी नर्सिंग चयन परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग (PBBSc Nursing) और मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (M.Sc. Nursing) चयन परीक्षा 2024 के लिए जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस दिन होगी परीक्षा
पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग (पीबीबीएससी नर्सिंग) और मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (एमएससी नर्सिंग) चयन परीक्षा 26 अक्तूबर, 2024 से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलेगी। चयन परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, उज्जैन, खंडवा और नीमच में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रथम पाली के लिए सुबह 7 से 8 बजे तक तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12 से 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों ले जाना बिल्कुल न भूलें
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि लाना होगा। प्रवेश के समय और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों का आधार नंबर लॉक है, उन्हें परीक्षा तिथि पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने से पहले अपना आधार अनलॉक करवाना सुनिश्चित करना चाहिए।
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि लाना होगा। प्रवेश के समय और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। इसलिए जिन अभ्यर्थियों का आधार नंबर लॉक है, उन्हें परीक्षा तिथि पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने से पहले अपना आधार अनलॉक करवाना सुनिश्चित करना चाहिए।
इन दिशानिर्देशों का जरूर करें पालन
- परीक्षा हॉल में डिजिटल डायरी, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, धूप का चश्मा और किसी भी नकल सामग्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
- अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र केवल अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र क्रमांक के माध्यम से ही प्राप्त कर सकते हैं इसलिए आवेदन पत्र क्रमांक को सुरक्षित रखना आवश्यक है, इसकी जिम्मेदारी आवेदक की है।
- परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए एक काला बॉलपॉइंट पेन और बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र लाना होगा।
- परीक्षा शुरू होने के बाद उसके समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड ऐसे कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एमपीईएसबी नर्सिंग चयन परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
कमेंट
कमेंट X