फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPBSE MP Board 12th Result 2020: Madhya Pradesh board released the result of class 12th, Khushi Singh topped this exam

MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, खुशी सिंह ने किया टॉप

Mon, 27 Jul 2020 03:30 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 27 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
MPBSE MP Board 12th Result 2020: Madhya Pradesh board released the result of class 12th, Khushi Singh topped this exam

MPBSE Madhya Pradesh Board Class 12th / Intermediate Result 2020 : मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के 8.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। आज यानी 27 जुलाई, 2020 को एमपी बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिए हैं। वे छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। इसबार 12वीं कक्षा में 68.81 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं पिछली साल 12वीं कक्षा का परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा था। इस बार 12वीं कक्षा का परिणाम 2019 के मुकाबले 3.56 प्रतिशत कम रहा। 

विज्ञापन


इस वर्ष की टॉपर खुशी सिंह हैं। उन्होंने 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर मधुलता ने 479 अंक लाकर प्रदेश में दूसरी स्थान प्राप्त किया। वहीं 2019 में 12वीं कक्षा के टॉपर आर्य जैन ने 97.20 फीसदी अंक लाकर टॉप किया था। वहीं तीसरे स्थान पर 476 अंकों के साथ निकिता पाटीदार रहीं।
विज्ञापन


इस वर्ष के परिणाम में 73.40 प्रतिशत छात्राएं पास हुईंं वहीं छात्रों का सफलता प्रतिशत 64.66 रहा। इस साल सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले अच्छा रहा। इस साल शासकीय स्कूलों में 71.43 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं प्राइवेट स्कूलों का सफलता प्रतिशत 64.93 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 4 जुलाई, 2020 को घोषित कर चुका है। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा है। 2019 में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा में 3,42,390 छात्रों को पहले डिवीजन में रखा गया है। भिंड के अभिनव शर्मा ने दसवीं कक्षा में टॉप किया है। अभिनव ने 300 में 300 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा पहले स्थान पर दो अन्य छात्र रहे हैं। इनमें गुना के लक्षदीप और पवन भार्गव दोनों ने भी परीक्षा में 300 अंक हासिल किए हैं।




12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से लैपटॉप और 25,000 रूपये दिए जाने की योजना है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेने के बाद यह निर्णय लिया।

ये भी पढे़ें : MP Board MPBSE 12th Result 2020 Live Updates: नतीजे घोषित, कला में खुशी सिंह और विज्ञान में प्रिया रहीं सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed