{"_id":"5ecb71f48ebc3e904f439c89","slug":"mpbse-allows-students-to-change-exam-centre-check-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPBSE 12th Exam 2020: एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं विद्यार्थी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPBSE 12th Exam 2020: एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं विद्यार्थी
Mon, 25 May 2020 12:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 May 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
MPBSE Class 12th Exam 2020: विद्यार्थी बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
MPBSE 12th Exam 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ने लॉकडाउन को देखते हुए बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थी लॉकडाउन के दौरान जिस जिले में फंसे हुए हैं, वहीं बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं दे सकते हैं। छात्रों के लिए उनके जिले में ही जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में बोर्ड की स्थगित हुई 12वीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन 9 जून से होना है। ऐसे में अगर कोई विद्यार्थी अपने जिले को छोड़कर किसी दूसरे जिले में है, तो वह वहीं से बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षा दे सकेगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को यह सुविधा दी है। जो विद्यार्थी अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं वह आज शाम चार बजे तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को जिला परिवर्तन करने की स्थिति में नए चयनित जिले के जिला मुख्यालय पर ही जाकर परीक्षा देना होगी। बता दें कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों के लिए है जो मध्यप्रदेश में अपने जिले को छोड़कर लॉकडाउन के चलते किसी और जिले में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
अगर कोई बारहवीं कक्षा का विद्यार्थी किसी दूसरे राज्य में फंसा हुआ है, तो उसे जून में परीक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश ही आना होगा। दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं एमपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोई विकल्प नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X