MP TET Result 2023: ईएसबी ने घोषित किया मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
ESB Bhopal MP TET Result 2023 Varg 2 Out: मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) भोपाल की ओर से मध्य और प्राथमिक विद्यालय स्तर के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी वर्ग-2 2023) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ESB Bhopal MP TET Result 2023 Varg 2: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल की ओर से मध्य और प्राथमिक विद्यालय स्तर के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी वर्ग-2 2023) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं या नीचे दिए गए आसान चरणों का उपयोग कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी वर्ग 2) परिणाम 2023 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या या रोल नंबर, जन्म तिथि और टीएसी कोड का उपयोग करना आवश्यक है। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 2 से 19 मई, 2023 तक राज्य भर के 13 शहरों में आयोजित किया गया था। कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) भोपाल ने कहा कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 4,06,668 आवेदन प्राप्त हुए थे। परीक्षा 12 पेपरों के लिए आयोजित की गई थी, जिसके लिए 3,49,104 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
MP TET Varg 2 Result 2023 की जांच कैसे करें?
-
उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। -
होप पेज पर ही अब, मिडिल और प्राइमरी स्कूल के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम पृष्ठ पर जाएं। -
इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें। -
अपने लॉग इन होने के बाद अपना रिजल्ट देख लें।
कमेंट
कमेंट X