फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counselling Round 2 seat allotment list out dme.mponline.gov.in; Check MBBS, BDS fee

MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 का सीट आवंटन घोषित, चार अक्तूबर तक करें रिपोर्ट

Wed, 25 Sep 2024 03:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 03:36 PM IST
सार

MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर का अनंतिम सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस राउंड में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 4 अक्तूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
 

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling Round 2 seat allotment list out dme.mponline.gov.in; Check MBBS, BDS fee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

MP NEET UG Counselling 2024: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश के लिए एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के इस राउंड में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in. पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीट आवंटन स्थिति जानने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। जिसके बाद, उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड में जाकर आवंटन स्थित जान सकते हैं।

विज्ञापन

4 अक्तूबर तक करना होगा रिपोर्ट

आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 27 सितंबर से 4 अक्तूबर 2024 तक रात 9 बजे तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। 

यदि कोई उम्मीदवार अपने सीट अलॉटमेंट को अपडेट करना चाहता है, तो वह 27 सितंबर से 4 अक्तूबर 2024 तक इसे पूरा कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान कॉलेज स्तर पर प्रवेश रद्द करने का काम भी किया जाएगा।

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शुल्क संरचना

 
फीस का प्रकार एमबीबीएस फीस (रुपये में) बीडीएस फीस (रुपये में)
वार्षिक ट्यूशन फीस 1,00,000 1,00,000
वन टाइम कॉशन मनी 14,000 14,000
कुल देय फीस 1,14,000 1,14,000
मेधावी योजना के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए फीस 14,000 14,000
जनकल्याण योजना के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए फीस 14,000 14,000
एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस 14,000 14,000
एनआरआई फीस 0 0

 
विज्ञापन

एमपी नीट यूजी सीट मैट्रिक्स

  • गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल- 15
  • गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर-13
  • महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर- 33
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर-11
  • श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा- 7
  • बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर- 10
  • शासकीय मेडिकल कॉलेज दतिया- 10
  • अटल बिहारी वाजपेई शासकीय मेडिकल कॉलेज विदिशा-11
  • शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम- 12
  • नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा- 7
  • बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल- 7
  • छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज छिंदवाड़ा- 8
  • श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवपुरी- 6
  • शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना- 11
  • सुन्दरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर-46
  • शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी- 45
  • वीरेन्द्र कुमार सखलेचा शासकीय मेडिकल कॉलेज नीमच-44
  • शासकीय स्वशासी दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर- 28
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed