MP NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 और मॉप-अप अपग्रेडेशन के लिए ₹500 का एफिडेविट जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 और मॉप-अप राउंड में अपग्रेडेशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ₹500 के एफिडेविट को अनिवार्य कर दिया है।
विस्तार
MP NEET UG Counselling 2025: मध्य प्रदेश में नीट यूजी काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया चल रही है और अब मेडिकल शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। जो भी उम्मीदवार सेकंड राउंड या मॉप-अप राउंड में सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना चाहते हैं, उन्हें ₹500 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र (एफिडेविट) जमा करना अनिवार्य होगा।
क्या है एफिडेविट की शर्तें?
इस एफिडेविट में उम्मीदवार को यह घोषित करना होगा कि यदि अपग्रेडेशन नहीं होता है, तो वह अपने वर्तमान कॉलेज में ग्रामिण सेवा और सीट छोड़ने से संबंधित बांड की शर्तों को मानने के लिए बाध्य होगा। यह एफिडेविट संबंधित कॉलेज के डीन या प्रिंसिपल के नाम पर होना चाहिए और उस पर 0.5% बांड अमाउंट की स्टाम्प ड्यूटी लगी होनी चाहिए।
किसे जमा करना है एफिडेविट?
- जो उम्मीदवार पहले राउंड में एडमिट हो चुके हैं और सेकंड राउंड में अपग्रेडेशन चाहते हैं।
- जो पहले और दूसरे राउंड में एडमिट हैं और मॉप-अप राउंड में अपग्रेडेशन चाहते हैं।
जरूरी तारीखें और वेबसाइट
एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के अनुसार, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। उम्मीदवार dme.mponline.gov.in पर जाकर अपनी पसंद भर सकते हैं।
एडमिशन स्लिप और अपग्रेडेशन विकल्प
DME ने यह भी स्पष्ट किया है कि फेज-1 के बाद एडमिशन लेते समय छात्रों को यह तय करना होगा कि वे अपग्रेडेशन चाहते हैं या नहीं। यह विकल्प ऑनलाइन लॉगिन पर उपलब्ध रहेगा और केवल निर्धारित समय तक ही बदला जा सकेगा। यदि कोई छात्र मॉप-अप राउंड तक अपग्रेडेशन की उम्मीद रखता है, तो उसे दूसरे राउंड में दोबारा चॉइस फिलिंग करनी होगी।
कमेंट
कमेंट X