फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counselling 2022 Dates For Mop-Up Stray Vacancy Rounds Revised Know Details

MP NEET UG: मध्य प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग के अगले दौर की तिथियों में बदलाव, जानें नया कार्यक्रम

Tue, 13 Dec 2022 08:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 08:08 PM IST
सार

MP NEET UG Counselling 2022 Dates: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड के खिलाफ नीट यूजी काउंसलिंग 2022 की तिथियों में संशोधन किया है।

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling 2022 Dates For Mop-Up Stray Vacancy Rounds Revised Know Details
MP NEET UG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP NEET UG Counselling 2022 Dates: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड के खिलाफ नीट यूजी काउंसलिंग 2022 की तिथियों में संशोधन किया है। एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमपी नीट यूजी 2022 मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग तिथियों की जानकारी dme.mponline.gov.in पर जारी कर दी गई है।  

विज्ञापन


संशोधित नीट यूजी तिथियों के अनुसार, विभाग 16 दिसंबर को शाम पांच बजे नीट यूजी मॉप-अप राउंड के परिणाम की घोषणा करेगा। जबकि आवंटित मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश के लिए 16 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच रिपोर्ट किया जा सकता है। यूजी मेडिकल उम्मीदवारों को पहले आवंटित कॉलेजों में 18 दिसंबर तक रिपोर्ट करना आवश्यक था, जबकि मॉप-अप राउंड सीट आवंटन परिणाम 14 दिसंबर, 2022 को घोषित किया जाना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



रिक्त पदों का प्रकाशन एवं रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची 19 दिसंबर को उपलब्ध कराई जाएगी। रिक्तियों के लिए पोर्टल पर पात्र अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन च्वॉइस फिलिंग के अधिसूचना एवं आवेदकों की महाविद्यालयवार मेरिट सूची रियल टाइम मेरिट 20 दिसंबर को 10 गुना रिक्त पदों की संख्या विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन उपस्थिति के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड के विरूद्ध प्रतिवेदन 21 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक किया जा सकेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed