फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counselling 2021 Registration for NEET UG Counselling madhya pradesh begins on dme.mponline.gov.in, know how to apply here

MP NEET UG Counselling 2021: मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 22 Dec 2021 11:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 22 Dec 2021 11:25 PM IST
सार

MP NEET UG Counselling 2021: मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 में राज्य के कुल 37 सरकारी और निजी डेंटल और मेडिकल कॉलेज भाग लेंगे। डीएमई यूजी (एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स) के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling 2021 Registration for NEET UG Counselling madhya pradesh begins on dme.mponline.gov.in, know how to apply here
MP NEET UG Counselling 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश राष्टीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एमपी नीट काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज बुधवार 22 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और मध्यप्रदेश के निवासी है, वह अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीकरण की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीयन आधिकारिक वेबसाइट  dme.mponline.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं। 

विज्ञापन


विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं
एमपी नीट काउंसलिंग 2021 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि राज्य स्तरीय काउंसलिंग के विस्तृत शेड्यूल को सुप्रीम कोर्ट में नीट आरक्षण का मामला सुलझने के बाद  जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


37 सरकारी और निजी डेंटल/मेडिकल कॉलेज लेंगे हिस्सा
मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 में राज्य के कुल 37 सरकारी और निजी डेंटल और मेडिकल कॉलेज काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई सूचना में कहा गया है कि डीएमई यूजी (एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स) के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन और काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर या अपील करने के लिए  mpugpgcounselling@gmail.com पर मेल करें। मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीयन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना पंजीयन कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले मध्यप्रदेश नीट काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे New Profile के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना नीट रोल नंबर, 12 अंकों का गोपणीय नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
4. अब पंजीयन के लिए मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
5. सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed