MP NEET PG 2023: एमपी नीट काउंसलिंग की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 18 अगस्त है एडमिशन लेने की आखिरी तारीख
मध्य प्रदेश मेडिकल बोर्ड ने एमपी नीट की पहली सीट आवंटन लिस्ट जारी कर दी है। चयनित उम्मीदवार 18 अगस्त, शाम 06 बजे से पहले-पहले अलॉट हुए कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करा लें और एडमिशन ले लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP NEET PG 2023 Counselling: मध्य प्रदेश मेडिकल बोर्ड ने एमपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (MP NEET) की पहली सीट आवंटन लिस्ट (Seat Allotment List) जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- dme.mponline.gov.in पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं।
18 अगस्त तक ले लें एडमिशन
उम्मीदवारों के पास आज यानी 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त, 2023 शाम 06 बजे तक का समय है। इस बीच उन्हें आवांटित कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेज़ सत्यापित कराने होंगे। चयनित उम्मीदवार 18 अगस्त, शाम 06 बजे से पहले-पहले अलॉट हुए कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करा लें और एडमिशन ले लें।
इस तरह डाउनलोड करें लिस्ट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- dme.mponline.gov.in पर जाएं।
यहां पर Post Graduate counselling के लिए एक लिंक दिख रहा होगा।
इस लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद "NEET PG allotment list" पर क्लिक करें।
अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
भविष्य के लिए लिस्ट को डाउनलोड करके संरक्षित कर लें।
सीट अपग्रेड के लिए 18 अगस्त तक का समय
उम्मीदवारों के पास दूसरे राउंड के लिए अपग्रेड करने का विकल्प भी है, जो भी उम्मीदवार अगले राउंड के लिए अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं, वे आज यानी 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त की आधी रात तक ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार आज से 18 अगस्त की शाम 7 बजे तक कॉलेज स्तर पर अपनी सीट छोड़ भी सकते हैं या अपना एडमिशन रद्द कर सकते हैं।
इतनी है फीस
फीस की बात करें तो 1 लाख रुपये प्रति वर्ष ट्यूशन फीस है। इसके अलावा, स्टूडेंट डिपोज़िट के रूप में 1500 रुपये जमा करने होंगे, सिक्योरिटी फीस 10,000 रुपये और कॉशन मनी के 3,000 रुपये जमा होंगे। बात करें कुल फीस की तो छात्रावास शुल्क को छोड़कर कुल फीस 1,14,500 रुपये होगी। सिक्योरिटी डिपॉजिट और कॉशन मनी का भुगतान ज्वाइनिंग के समय ही करना होगा।
कमेंट
कमेंट X