फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board Result 2024: MP Board 10th-12th results will be released today, read here

MP Board Result 2024: जल्द जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, कैसे चेक कर पाएंगे परिणाम, यहां पढ़ें

Mon, 22 Apr 2024 09:57 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 22 Apr 2024 09:57 AM IST
सार

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Board Result 2024: MP Board 10th-12th results will be released today, read here
MP Board 10th 12th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। परिणाम धोषित होने के बाद छात्र अपने एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। 

आपको बता दें कि छात्रों को एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन

इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 06 फरवरी से 05 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, योग्यता स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक और अधिकतम अंक और ग्रेड जैसे विवरण शामिल होंगे।

MP Board Result 2024: कैसे चेक करेंगे परिणाम 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद “एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की जांच करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed