फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP board 10th 12th Admit Card 2024 Out at Mpbse.Mponline.Gov.In Direct Link to Download MPBSE Admit Card

MP Board: एमपी बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड; छात्रों को परीक्षा से पहले करना होगा ये काम

Sat, 20 Jan 2024 11:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 11:16 AM IST
सार

MP Board Admit Card 2024 Time Table: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाएं शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड में कोई विसंगति होने पर उसे ठीक करा लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
MP board 10th 12th Admit Card 2024 Out at Mpbse.Mponline.Gov.In Direct Link to Download MPBSE Admit Card
MP Board Class 10, 12 Admit Card 2024 - फोटो : MP Board

विस्तार

MP Board Class 10, 12 Admit Card 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए हैं। एमपीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और एमपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी।

विज्ञापन


जिन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म जमा कर दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर स्कूल आईडी का उपयोग करके भी डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में त्रुटि के मामले में करें स्कूल को सूचित

बोर्ड ने छात्रों को एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 में त्रुटि के मामले में स्कूल अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बोर्ड परीक्षा 2024 शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड में कोई विसंगति होने पर उसे ठीक करा लिया जाए।

परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचें

छात्रों को परीक्षा हॉल में स्कूल आईडी कार्ड और एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 अनिवार्य रूप से ले जाना होगा। छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।

एमपी बोर्ड डेट शीट 2024 के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

एमपीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें

छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें।
  • सूची से एमपी कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक का चयन करें।
  • पेज को एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें और लॉगइन करें।
  • मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
  • सभी विवरण जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed