फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board Exam 2021 10th Exam From April 30 And 12th Exam From 1st May TimeTable

MP Board Exam 2021: 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से तो 12वीं की एक मई से होंगी शुरू, हेल्पलाइन भी शुरू

Sun, 31 Jan 2021 12:29 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 31 Jan 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
MP Board Exam 2021 10th Exam From April 30 And 12th Exam From 1st May TimeTable
MP board exam 2021 - फोटो : self

MP Board Exam 2021: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल  (माशिमं)  ने वर्ष 2021 के दसवीं, बारहवीं, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा और डीपीएसई की परीक्षाओं का विस्तृत टाइमटेबल यानी एग्जाम शेड्यूल घोषित कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल, 2021 से शुरू होगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी। इस खबर में परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी और टाइमटेबल यानी एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में हैं यह अमेरिकी पत्रकार, पाकिस्तान भी टेंशन में, जानिए क्या है मामला
विज्ञापन


इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। घोषित विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होंगी और 15 मई तक चलेंगे। जबकि बारहवीं की परीक्षा एक मई से शुरू होगी और 18 मई तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) और डीपीएसई परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) 30 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएगी। ये सभी परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच संपन्न होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

ये सभी परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच संपन्न होंगी। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 7:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 7:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की बैठक में एग्जाम शेड्यूल पर मुहर लगाई गई है।

कोरोना महामारी की वजह से देरी 
वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल बोर्ड परीक्षाएं देरी से हो रही हैं। आम तौर पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं हर साल फरवरी व  मार्च से शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार सारे राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं में देरी हुई है। इसके साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं की वजह से कई राज्यों के छात्रों ने सिलेबस पूरा नहीं होने और पढ़ाई की तैयारी अच्छे से नहीं होने की भी शिकायत की है। इसके कारण मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है।
 यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका

30 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव
एमपीबीएसई ने 2020-2021 सत्र से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 30 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही दीर्घउत्तरीय प्रश्नों को परीक्षा में नहीं शामिल करने का निर्णय लिया है। हायर सेकेंडरी परीक्षा में केवल वाणिज्य संकाय के विषयों तथा हाई स्कूल परीक्षा में प्रायोगिक विषयों को छोड़कर शेष विषयों में नियमित एवं स्वाध्याय छात्रों के लिए प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, किंतु नियमित छात्रों को 100 अंक के प्राप्तांक का 80% अधिभार एवं स्वाध्यायी छात्रों को 100 अंकों के प्राप्तांक अंकसूची में प्रदर्शित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CAG Recruitment 2021 : कैग ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

छुट्टी के दिन भी होगी परीक्षा 
नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक-बधिर दिव्यांग परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सामान्य रूप से एक ही दिन एवं समय में संपन्न होंगी। परीक्षा काल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रम अनुसार ही संपन्न होंगी। परीक्षा का कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है। 
यह भी पढ़ें : विज्ञान के क्षेत्र में इनके नाम हैं बड़े कीर्तिमान और उपलब्धियां, जानें क्या-क्या हैं रिकॉर्ड
 

माशिमं ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा और सहायता के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शनिवार को हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया है। मंडल के उप सचिव के अनुसार, 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक हेल्पलाइन नंबर के जरिए संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहती है। 
यह भी पढ़ें :  इस मंदिर, मस्जिद और चर्च के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड, कोई नहीं तोड़ सकता
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed