इस बार 26 जनवरी, 2021 को हम आजाद भारत का 72वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। आजादी के बाद से बीते सात दशकों में हमारे देश ने विभिन्न क्षेत्रों में कई कीर्तिमान रचें हैं। भारतीय वैज्ञानिकों और अभियंताओं ने अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अभियानों में कई अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की हैं। पिछले कुछ सालों में भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों से खूब नाम कमाया। आइए जानते हैं उन उपलब्धियों और कीर्तिमानों को ...
गणतंत्र के 71 साल : विज्ञान के क्षेत्र में इनके नाम हैं बड़े कीर्तिमान और उपलब्धियां, जानें क्या-क्या हैं रिकॉर्ड
यहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिनके नाम देश में पहली बार होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
- देश का पहला जलविद्युत संयंत्र : सिद्रपोंग (दार्जिलिंग)
- अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय व्यक्ति : राकेश शर्मा
- देश का पहला परमाणु रिएक्टर : अप्सरा (महाराष्ट्र)
सात दशकों की कुछ अहम उपलब्धियां
मिशन मंगलयान
2014 में इसरो के मंगल मिशन की कामयाबी ने देश को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में सबसे आगे ला खड़ा किया है। इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा बनाए गए मंगलयान का पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंच जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। अमेरिका, रूस और यूरोप की स्पेस एजेंसियां कई प्रयासों के बाद मंगल ग्रह तक पहुंच पहुंच पाईं थीं।
कमेंट
कमेंट X