फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board class 5th, 8th Result 2024 Out, link here rskmp.in; read more details

MP Board 5th, 8th Result 2024 Out: जारी हुआ 5वीं, 8वीं का परिणाम; यहां से करें चेक; जानें क्या रहा पास प्रतिशत

Tue, 23 Apr 2024 12:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 23 Apr 2024 12:10 PM IST
सार

MP Board 5th, 8th Result 2024 Out: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने आज, कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र/ अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
MP Board class 5th, 8th Result 2024 Out, link here rskmp.in; read more details
MP Board 5th, 8th Result 2024 Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

MP Board 5th, 8th Result 2024 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम 12.30 बजे से छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जायेगा। छात्र/अभिभावक मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन


इस साल कक्षा 8वी का परीक्षा परिणाम 87.71% रहा जबकि, कक्षा पांच का परीक्षा परिणाम 90.97% रहा। 

कक्षा 5वीं और 8वीं में उत्तीर्ण छात्र
कक्षा पांच में  89.62% बालक और 92.41% बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। वहीं कक्षा आठ में बालकों का पास प्रतिशत 85.94% और बालिकाओं का 89.56% रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा मदरसों का परिणाम 
कक्षा पांच की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.53% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.18% बच्चे ही पास हुए। मदरसे में 73.26% बच्चे ही पास हो सके। कक्षा आठ की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 86.22% रहा जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.60% बच्चे पास हुए। मदरसों का पास प्रतिशत 67.40% ही रहा।

विज्ञापन

ग्रामीण स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन
ग्रामीण और शहरी स्कूलों की तुलना करें तो पांचवीं और आठवीं में ग्रामीण स्कूलों का प्रदर्शन शहरी स्कूलों से बेहतर रहा। कक्षा पांचवीं में ग्रामीण स्कूलों में पास प्रतिशत 92.60% रहा, जबकि शहरी स्कूलों में 86.19% बच्चे ही पास हुए। इसी तरह आठवीं कक्षा में ग्रामीण स्कूलों के 88.35 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं, कक्षा आठवीं में शहरी स्कूलों में कुल 86.04 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए।

MP Board 5th, 8th Result 2024 Out: कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें
आरएसकेएमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए छात्र/अभिभावक इन चरणों का पालन करें:
सबसे पहले आरएसकेएमपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
अब 'आरकेएसएमपी 5वीं/8वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 2024' वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं या 8वीं परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
परिणाम मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed