फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   mp Board Class 10th-12th Result date soon check At mpresults.nic.in

MP Board Result 2023: कल नहीं जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कब होगा

Fri, 28 Apr 2023 04:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 28 Apr 2023 04:51 PM IST
सार

MP Board 10th 12th Result 2023 Soon: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित करेगा।

विज्ञापन
mp Board Class 10th-12th Result date soon check At mpresults.nic.in
Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP Board 10th 12th Result 2023 Soon: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम कल यानी 29 अप्रैल 2023 को घोषित कर सकता है। छात्र ध्यान दें कि एमपी बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट  mpresults.nic.in पर परिणाम जारी होने के बाद देख और इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


 

MP Board Exam मार्च में हुईं थीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

एमपी बोर्ड ने एक मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा दो मार्च, 2023 से पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल करीब 20 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि, कक्षा 12वीं में परीक्षा परिणाम एवं वरीयता सूची तीनों संकाय - कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए साथ ही जारी की जाएगी। एमपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Board Result 2023: प्रत्येक श्रेणी के लिए भी टॉपर की घोषणा होगी

परिणामों के साथ, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के स्ट्रीम के अनुसार और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और लड़कों और लड़कियों में से प्रत्येक श्रेणी के लिए भी टॉपर का नाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों को अपनी मार्क शीट कम स्कोर कार्ड डाउनलोड करना होगा और विवरण की जांच करनी होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed