फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board MPBSE 12th Result Date 2020: Madhya Pradesh Board Class 12th results can be declared on July 27

MP Board 12th Result 2020: 27 जुलाई को जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड का 12वीं कक्षा का परिणाम

Sun, 26 Jul 2020 03:50 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 26 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
MP Board MPBSE 12th Result Date 2020: Madhya Pradesh Board Class 12th results can be declared on July 27
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2020

MP Board 12th Result 2020:  मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार 27 जुलाई को खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड 27 जुलाई को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 'mpbse.nic.in' के माध्यम से देख सकतेे हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा पहले ही कर दी है। एमपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम 04 जुलाई को घोषित कर दिये थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 62.84 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में इस साल 15 छात्रों ने 300 में से 300 अंक हासिल किए। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षाओं में लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 और लड़कियों का पास प्रतिशत 65.87 है। इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम 425048 लाख लड़किया पास हुई हैं। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 2.22 लाख (2,22,944) छात्र असफल हुए थे।
विज्ञापन


इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा के परिणाम देरी से जारी किये जा रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण बोर्ड को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। 30 साल में पहली बार 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग - अलग जारी किए जा रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से 20 से 31 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दृष्टिहीन मूकबधिर (दिव्यांग) छात्रों की परीक्षाएं जो की 1 अप्रैल से 11 अप्रैल के मध्य होनी थी उन्हें भी रद्द करना पड़ा था। इन बाकी बची परीक्षाओं को 9 जून से 16 जून तक आयोजित की गईं था।


रिपोर्ट के अनुसार, एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 8.5 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। इन परीक्षाओं को 3,682 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड पीआओ ने कहा कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा।

ऐसे देखें अपना 12वीं कक्षा का परिणाम :

  • सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • वहां  पर दिए गए 12वीं कक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने होगा
  • उम्मीदवार अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।    



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed