फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Board 10th 12th Result Dates Out Know When and Where to Download MP Board Result

MP Board Result: इंतजार खत्म, इस तारीख को आएंगे एमपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम, मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे जारी

Wed, 27 Apr 2022 05:44 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 05:44 PM IST
सार

MP Board Result: मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख सामने आ गई है। मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result Dates Out Know When and Where to Download MP Board Result
MP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP Board Result 2022 Dates (Out): लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परीक्षा के परिणाम जारी होने की तारीख सामने आ गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

MP Board Result: मंत्री परमार जारी करेंगे परिणाम
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे। एमपी बोर्ड की ओर से  कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम के साथ ही हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 भी जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Board Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed