{"_id":"6af033fb3ff3615e560ad380","slug":"mp-ayush-pg-counselling-2026-round-1-schedule-released-registration-begins-on-november-10-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी आयुष पीजी काउंसलिंग 2026: पहले राउंड का शेड्यूल जारी, 10 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एमपी आयुष पीजी काउंसलिंग 2026: पहले राउंड का शेड्यूल जारी, 10 नवंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया
Sun, 08 Nov 2026 02:49 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश आयुष विभाग ने आयुष पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एआईएपीजीईटी 2026 पास करने वाले उम्मीदवार 10 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। स्टेट कोटा और ऑल इंडिया कोटा के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। जानें आवेदन की आखिरी तारीख, चॉइस फिलिंग, मेरिट लिस्ट, सीट आवंटन और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी।
विज्ञापन
MP AYUSH PG Counselling 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
मध्य प्रदेश में आयुष पीजी कोर्स में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राज्य के आयुष विभाग ने आयुष पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2026 पास करने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। इस काउंसलिंग के जरिए सरकारी और निजी आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और नेचुरोपैथी एवं योग कॉलेजों में पीजी कोर्स में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
इस काउंसलिंग में एआईएपीजीईटी 2026 पास करने वाले पात्र उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। इसके तहत मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। काउंसलिंग दो तरह के कोटे के लिए होगी। इनमें स्टेट कोटा यानी 85 प्रतिशत सीटें और निजी संस्थानों की 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटें शामिल हैं। दोनों कोटे के लिए रजिस्ट्रेशन, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन की तारीखें अलग-अलग रखी गई हैं। इसलिए उम्मीदवारों को अपने कोटे के अनुसार जारी कार्यक्रम देखना चाहिए।
विज्ञापन
स्टेट कोटा का पूरा शेड्यूल क्या है?
स्टेट कोटा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगा। उम्मीदवार 12 नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 11 और 12 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगी। रिक्त सीटों की जानकारी और मेरिट लिस्ट 14 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 15 से 16 नवंबर की रात 11:59 बजे तक कॉलेजों और कोर्स की पसंद भरकर लॉक कर सकेंगे। सीट आवंटन 19 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया कोटा की तारीखें क्या हैं?
ऑल इंडिया कोटा के लिए भी रजिस्ट्रेशन 10 नवंबर 2026 से शुरू होगा। उम्मीदवार 11 नवंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसी समय तक फॉर्म में सुधार की सुविधा भी मिलेगी। रिक्त सीटों की जानकारी और मेरिट लिस्ट 12 नवंबर को जारी होगी। इसके बाद 13 से 14 नवंबर की रात 11:59 बजे तक कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने और लॉक करने का मौका मिलेगा। सीट आवंटन 16 नवंबर को होगा। चयनित उम्मीदवारों को 18 से 19 नवंबर तक भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा।आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश आयुष की आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाएं।
- यहां लेटेस्ट इंस्ट्रक्शंस सेक्शन में जाकर पीजी काउंसलिंग टैब चुनें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी एआईएपीजीईटी से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
- अब अपनी पसंद के कॉलेज और विषयों का प्राथमिकता क्रम भरें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- आखिर में जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
- आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही भरें, क्योंकि दस्तावेजों की जांच के बाद रजिस्ट्रेशन की जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
कमेंट
कमेंट X