{"_id":"66f662c0c0cf68f18d0f17ca","slug":"mp-ayush-neet-ug-counseling-2024-merit-list-of-first-round-released-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: पहले राउंड की मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब घोषित होगा सीट आवंटन परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: पहले राउंड की मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब घोषित होगा सीट आवंटन परिणाम
Fri, 27 Sep 2024 01:16 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:16 PM IST
सार
MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: एमपी आयुष नीट ने पहले राउंड की काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
AYUSH NEET UG Counselling 2024, आयुष नीट यूजी काउंसलिंग
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए एमपी आयुष मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए अपना विकल्प भरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एमपी आयुष नीट यूजी 2024 च्वाइस फिलिंग 27 सितंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 च्वाइस फिलिंग के लिए अपने नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड, सुरक्षा पिन की जरूरत होगी। बता दें कि उम्मीदवारों के पास अपनी वरीयताएं जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसलिंग में ये कॉलेज ले रहे भाग
- पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान भोपाल
- पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर
- स्वायत्त आयुर्वेद महाविद्यालय ग्वालियर
- स्वशासी अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय इंदौर
- स्वायत्त आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर
- स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय रीवा
- स्वशासी धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन
- स्वायत्त होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल
- हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय स्वायत्त यूनानी महाविद्यालय भोपाल
- कॉर्पोरेट कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस भोपाल
- आयुर्वेद एवं समुदाय विभाग आईईएस विश्वविद्यालय परिसर कलखेड़ा भोपाल
- डॉ शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल भोपाल
- आयुर्वेद संकाय मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी बिलकिसगंज सीहोर
- एलएन आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल भोपाल
- मंदसौर आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मंदसौर
- मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भोपाल
- एसएस ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बैतूल
- पाराशर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भोपाल
- पूर्णायु आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुसंधान विद्यापीठ गर्ल्स कॉलेज जादलपुर
- आर एन कपूर मेमोरियल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इंदौर
- राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल भोपाल
- राम कृष्ण आयुर्वेद एवं आयुर्विज्ञान महाविद्यालय भोपाल
- एसएएम कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल भोपाल
- सरदार अजीत सिंह स्मृति आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल
- सरदार पटेल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बालाघाट
- शुभदीप आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इंदौर
- सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ आयुर्वेद हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भोपाल
- आयुर्वेद एवं सिद्ध विद्यालय सीहोर
- श्री साईं आयुर्वेदिक अनुसंधान एवं चिकित्सा संस्थान भोपाल
- व्यासश्री आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जबलपुर
कमेंट
कमेंट X