फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   More Sanskriti Model Schools to be opened in the state- Education Minister

हरियाणा में खुलेंगे और अधिक संस्कृत स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

Thu, 06 Aug 2020 10:59 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 Aug 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
More Sanskriti Model Schools to be opened in the state- Education Minister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हरियाणा सरकार ने हाल ही में सूबे में ज्यादा से ज्यादा 'संस्कृत मॉडल स्कूल' खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लिया गया है। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने बुधवार 5 अगस्त को जानकारी दी है कि राज्य में पहले से ही 22 संस्कृत स्कूल चल रहे हैं एवं और अधिक स्कूल खोले जाएंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-फुटपाथ पर रहने वाली अस्मा शेख ने पास की 10वीं की परीक्षा, आगे पढ़ने की भी है इच्छा
विज्ञापन


यह निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित एक बैठक में लिया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री पाल ने बताया कि एक बार और स्कूल खुलने के बाद कुल 104 संस्कृत मॉडल स्कूल चालू होंगे। उन्होंने कहा कि ये स्कूल सूबे में शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CLAT 2020: परीक्षा हुई स्थगित, जानें नई तिथियों की जानकारी

बता दें कि राज्य सरकार ने 1,000 प्ले वे स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है। ये स्कूल तीन से छह वर्ष की आयु के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने उन आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने का निर्देश दिया है जो वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों के परिसर के अंदर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि इन स्कूलों के पाठ्यक्रम को इस तरह से डिजाइन किया जाए कि इनमें एनिमेशन और ऑडियो-विज़ुअल को भी शामिल किया जाए ताकि छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ सकें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed