फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board  10th result Asma Sheikh who live in footway passed 10th standard exam

फुटपाथ पर रहने वाली अस्मा शेख ने पास की 10वीं की परीक्षा, आगे पढ़ने की भी है इच्छा

Wed, 05 Aug 2020 05:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 05 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Board  10th result Asma Sheikh who live in footway passed 10th standard exam
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

मुंबई में फुटपाथ पर रहने वाली 17 वर्षीय अस्मा शेख ने तमाम मुश्किलों के बावजूद इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उसकी इच्छा आगे पढ़ाई करने और एक अच्छी नौकरी पाकर अपने माता-पिता के लिए एक घर बनाने की है। अस्मा ने महाराष्ट्र बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा में 40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह डोंगरी इलाके में एक कन्या विद्यालय में पढ़ती हैं। उसके भाई ने भी संधट्रस्ट रोड पर एक स्कूल से छठी कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन


पिता बेचते हैं नींबू पानी
अस्मा गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता नींबू पानी बेचते हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई प्रेस क्लब के पास बीमएसी मुख्यालय के पीछे एक फुटपाथ पर रहती हैं। उनके पिता परिवार के भरण-पोषण के लिए  ‘नींबू पानी’ की रेहड़ी लगाते हैं। अस्मा को पढ़ाई की महत्ता का अंदाजा है और वह आगे अपनी पढ़ाई पूरी कर जिंदगी में कुछ बनना चाहती हैं। अस्मा का कहना है कि वह जन्म से ही फुटपाथ पर रह रही हैं। उनके दादा भी यहीं रहते थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NIOS 12th Result 2020: बारहवीं के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन में उनके पिता का नींबू पानी बेचने का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ और अब वह रोजी-रोटी के लिए चौकीदार का काम कर रहे हैं। अस्मा ने कहा, ‘मेरे पिता नींबू पानी बेचकर दो दिन में 500 रुपये कमाते थे। इसी से उन्होंने हमारी स्कूल फीस भरी।

नौकरी कर माता-पिता के लिए घर बनाना चाहती हैं अस्मा
अस्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य खुद को शिक्षित कर एक अच्छी नौकरी हासिल करना और अपने माता-पिता के लिए एक घर बनाना है। सांसद मिलिंद देवड़ा ने उनसे संपर्क किया और उसकी उच्च शिक्षा के लिए के.सी कॉलेज की प्रधानाचार्य से भी बात की। अस्मा का कहना है कि एमपी मिलिंद देवड़ा मेरी मदद कर रहे हैं। मुझे 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए एक ऑनलाइन पर्चा भरना है। मैं आगे की पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed