फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mizoram Higher Educational Institutions to reopen from March 1 with proper COVID 19 guidelines

मिजोरम: 1 मार्च से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, कोरोना दिशा-निर्देशों का होगा पालन

Sat, 27 Feb 2021 05:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 27 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Mizoram Higher Educational Institutions to reopen from March 1 with proper COVID 19 guidelines
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मिजोरम में कॉलेज और विश्वविद्यालय एक मार्च से खुलेंगे। सूबे की सरकार ने अगले महीने की पहली तारीख से कॉलेज, विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षण संस्थानों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फिर से खोला जाएगा। बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद रखा गया है। इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-GATE 2021: गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 4 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
विज्ञापन



सूबे के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ आर लालथंगलिया ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसके बाद सरकार ने एक मार्च से कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का निर्णय लिया। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को कोरोना प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति की निगरानी करते हुए सरकार बीच-बीच में कोविड-19 के लिए जारी निर्देशों में बदलाव भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MSBSHSE Board Exams 2021: 10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से


इससे पहले सूबे की सरकार ने एक मार्च से पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की थी। सूबे में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों को पहले ही खोला जा चुका है। 22 फरवरी से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खुल गए हैं। राज्य में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। पहली से लेकर पांचवीं तक के स्कूल कोरोना  वायरस से पैदा हुई स्थिति की निगरानी के बाद ही खोले जाएंगे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed