Mizoram Board Compartment Result 2023: 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Mizoram Board Compartment Result 2023: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mizoram Board 10th-12th Compartment Result 2023: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 जून 2023 को जारी कर दिया है। मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट एमबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर देख सकते हैं।
मिजोरम बोर्ड एचएसएलसी और एचएसएसएलसी कंपार्टमेंटल परीक्षा जून 2023 में आयोजित की गई थी। मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 19 मई को घोषित किए गए थे। मिजोरम बोर्ड ने कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए कक्षा 12 एचएसएसएलसी परिणाम घोषित कर दिया है। एमबीएसई एचएसएसएलसी में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.69 प्रतिशत है, जबकि मिजोरम 10वीं एचएसएलसी परिणाम में यह 71.25 प्रतिशत है।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “एचएस और एचएसएस कम्पार्टमेंट रिजल्ट” पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
-
एचएसएलसी और एचएसएसएलसी परिणाम डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X