फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ministry of Tourism will start online certificate course for tourism from December

टूरिज्म पर ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा पर्यटन मंत्रालय, दिसंबर से होगी शुरुआत

Tue, 30 Oct 2018 04:54 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Tourism will start online certificate course for tourism from December

पर्यटन मंत्रालय को उम्मीद है कि साल 2020 तक भारत आने वाले विदेशी टूरिस्ट्स की संख्या 2 करोड़ को पार कर जाएगी। मंत्रालय ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंत्रालय ने टूर गाइड्स के स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है। सरकार का मकसद है कि भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के साथ होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगे।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत मालदीव और मॉरिशस की तर्ज पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 11 द्वीपों को विकसित करने का फैसला लिया गया है, जिससे मंत्रालय को उम्मीद है कि आने वाले वक्त में भारत में विदेशी यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

विज्ञापन

तीन माह का होगा कोर्स

यह कोर्स दिसंबर से लांच होगा और इसकी अवधि तीन माह की होगी। कोर्स की तीन श्रेणियां बेसिक, एडवांस और लिंग्विस्टिक बनाई गई हैं। मंत्रालय बाद में एक रिफ्रेशर कोर्स भी शुरू करेगा, लेकिन ये तीनों कोर्स पूरा करने वाले ही इसके पात्र होंगे। यह रिफ्रेशर कोर्स प्रत्येक पांच साल में किया जा सकेगा। वहीं लिंग्विस्टिक कोर्स फ्रेंच, जैपनीज, जर्मन, चाइनीज और रशियन भाषा में किया जा सकेगा।

मंत्रालय के मुताबिक टूरिज्म सेक्टर में आगे बढ़ने की चाहत रखने वालों को इस ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए पर्यटन साइट्स की विशेष जानकारियां दी जाएंगी, ताकि वे विदेशी टूरिस्ट्स को सही जानकारियां दे सकें। 

मोबाइल फ्रेंडली होगा कोर्स

मंत्रालय के मुताबिक इस कोर्स के जरिए लोगों को अपनी पर्यटन संबंधी जानकारियों को अपडेट करने का मौका मिलेगा। यह कोर्स मोबाइल फ्रेंडली होगा और हिन्दी एवं अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। साथ ही, कोर्स के सॉफ्टवेयर में प्रतिभागियों की प्रगति को मापने की भी सुविधा होगी।     

पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक सरकार की योजना है कि भविष्य में विदेशी टूरिस्टों के लिए एक एप्लीकेशन डेवलेप की जाए और कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों की सूची बना कर उनकी कांटैक्ट डिटेल्स उसमें डाली जाएं। ताकि विदेशी टूरिस्टों को भयमुक्त माहौल मिले। 

विज्ञापन

8 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा पर्यटन क्षेत्र

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाठ्यक्रम का लाभ उठाने वाले प्रतिभागियों को राज्य चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा और संबंधित राज्यों के टूर ऑपरेटर्स से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान प्रतिभागियों को टूर ऑपरेटर्स के साथ इंटर्नशिप कराने में भी मदद करेगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों टूरिज्म पर हुई कॉन्फ्रेंस में पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने दावा किया था देश में इस साल तकरीबन 1 करोड़ विदेशी टूरिस्ट पहुंचे थे। इस सेक्टर में 2017 में 15.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। भारत में अकेले पर्यटन क्षेत्र ने साल 2017 में 180379 करोड़ रुपये की कमाई की। उन्होंने दावा किया था कि देश की जीडीपी में टूरिज्म सेक्टर का योगदान 6.8 फीसदी है और इस सेक्टर से तकरीबन 8 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed