सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो सकती हैं स्थगित, पढ़िए पूरी खबर
- शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई, बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने पर कर रहे हैं विचार
- पूर्व में जारी डेटशीट के अनुसान 4 मई को आयोजित की जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों की वजह से बीते कुछ दिनों से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग की जा रही है। परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा लगातार सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल और सीबीएसई से तय शेड्यूल पर परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का आग्रह किया जा रहा है। जिसकी वजह से अब भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इन परीक्षाओं को स्थगित करने पर विचार कर रहा है। बता दें, सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी डेटशीट के अनुसार दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होने वाली थी। लेकिन अब सीबीएसई जल्द ही नई तारीखों का एलान कर सकता है।
रद्द नहीं होंगी परीक्षाएं
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, परीक्षाओं को रद्द या ऑनलाइन आयोजित करने की कोई योजना नहीं है। मौजूदा हालातों को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। मंत्रालय और सीबीएसई के अधिकारियों के बीच परीक्षा की नई तारीख पर चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी के अलावा इन लोगों ने की थी परीक्षा स्थगित करने की मांग
बता दें देश में कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा दसवीं और बारहवीं के तकरीबन एक लाख छात्रों ने पेटीशन पर हस्ताक्षर कर सरकार से मई में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग की थी। इसके साथ ही देशभर के परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर ट्विटर पर हैशटैग ‘कैंसल बोर्ड एग्जाम्स 2021’ को ट्रेंड भी कराया था। तत्पश्चात प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के संबंध में पत्र लिखा था। इसके अलावा अभिनेता सोनू सूद, महाराष्ट्र बोर्ड और शिव सेना अधिकारी अरविंद सावंत ने भी सीबीएसई से परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है।
कमेंट
कमेंट X